फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Inso leader, Pardeep Khatkad murder case, Pardeep Khatkad, arrested, nine members of SCA

इनसो नेता प्रदीप खटकड़ हत्याकांड: एससीए के नौ सदस्य गिरफ्तार, हरियाणा से पकड़े

Mon, 05 Sep 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 05 Sep 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Inso leader, Pardeep Khatkad murder case, Pardeep Khatkad, arrested, nine members of SCA
Panjab University - फोटो : amar ujala
छात्र संगठनों के खूनी संघर्ष सिर्फ कैंपस या छात्र संघ चुनावों तक ही सीमित नही रहते, बल्कि  उस दुश्मनी का बदला बाद में सड़कों पर भी लिया जाता है। क्राइम ब्रांच ने इनसो नेता की हत्या के आरोप में हाल ही छात्र संगठन हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन (एचएसए) के नौ सदस्यों को हरियाणा से गिरफ्तार कर लाई है। साथ ही संगठन के दो फरार सदस्यों के खिलाफ भगोड़ा घोषित करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पकड़े जाने वालों में जींद निवासी सचिन नेहरा और अमनदीप खटकड़, नरवाणा के रहने वाले जितेंद्र सिंह तथा सन्नी, कुरुक्षेत्र निवासी राघव सूद और हरविंदर सिंह, गौरव सिंह राणा  अंबाला  का और वरिंदर कुमार कैथल का रहने वाला है। साथ ही पुलिस ने मामले में फरार चल रहे अमित सहरावत  और संजीव मलिक के खिलाफ भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इन सभी पर इनसो नेता प्रदीप खटकड़ की सेक्टर 44 मार्केट में तेजधार हथियार से हत्या करने का आरोप था। प्रदीप पर 18 जनवरी को उस समय हमला किया गया था जब उसे पेशी से आ रहा था। बुरी तरह घायल प्रदीप को घटना के उसके बाद करीब दो महीने बाद पीजीआई से इलाज के लिए  गुड़गांव ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed