फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Innerwheel Club celebrated Diwali with the elderly.

Chandigarh News: इनरव्हील क्लब ने बुजुर्गों संग सजाई दिवाली की रौनक

Tue, 21 Oct 2025 07:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Oct 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
Innerwheel Club celebrated Diwali with the elderly.
भजनों और उपहारों से भरा प्यार का पैगाम
विज्ञापन

सेक्टर-7 ओल्ड एज होम में समय बिताकर मिला आत्मिक संतोष
अध्यक्ष कविता अरोड़ा बोलीं- खुशी बांटने का असली मजा यही है
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। दिवाली का त्योहार जहां घर-घर रोशनी से जगमगा उठा, वहीं इनरव्हील क्लब ऑफ चंडीगढ़ की सदस्याओं ने इसे एक नेक काम से जोड़ा। मंगलवार को सेक्टर-7 के आर्य समाज मंदिर स्थित ओल्ड एज होम पहुंची सदस्याओं ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ मिलकर दिवाली मनाई। भजनों की धुनों पर झूमे बुजुर्गों ने सदस्याओं के साथ किये गये इस आयोजन को यादगार बना दिया।
क्लब की सदस्याओं ने बुजुर्गों के साथ न केवल समय बिताया बल्कि दिवाली के उपहार भी भेंट किये। अध्यक्ष कविता अरोड़ा ने कहा कि जब हम यहां आते हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरते हैं तो खुद को सच्ची खुशी का एहसास होता है। यह आत्मिक संतोष कुछ और नहीं दे सकता। उन्होंने बताया कि क्लब का मकसद समाज के कमजोर वर्गों तक खुशियां पहुंचाना है और यह आयोजन उसी दिशा में एक कदम है।
विज्ञापन

ओल्ड एज होम के वरिष्ठ नागरिकों ने भी सदस्याओं की इस पहल की सराहना की। भजनों के बीच बुजुर्गों की आंखों में चमक आ गई, और त्योहार का असली संदेश- एक-दूसरे के साथ जुड़ना- सबके दिलों में उतर गया। इनरव्हील क्लब की यह पहल न केवल दिवाली को यादगार बनाती है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी बेहतरीन उदाहरण पेश करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed