फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   inld protest, haryana assembly, panchkula police, panchkula

विधानसभा घेराव जा रहे इनसो प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका

Tue, 15 Mar 2016 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला। Updated Tue, 15 Mar 2016 02:11 PM IST
विज्ञापन
inld protest, haryana assembly, panchkula police, panchkula
इनेलो के छात्र विंग इनसो के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
इनेलो के छात्र विंग इनसो के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इनसो कार्यकर्ता विधानसभा का घेरने के लिए पंचकूला से रवाना हुए थे, लेकिन पंचकूला-चंडीगढ़ की सीमा पर पुलिस ने रोक लिया। इनसों के विरोध प्रदर्शन के चलते शहर में जाम लग गया। इससे मरीज को लेकर सहरानपुर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। हालांकि पंचकूला-चंडीगढ़ की सीमा पर तैनात जवानों ने प्रदर्शनकारियों को अलग कर एंबुलेंस को रास्ता दिलवाया।  
विज्ञापन


वहीं, इनसो कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम एडीसी हेमा शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला, पूर्व मंत्री रामपाल माजरा, केसी बांगड़, पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, इनसो प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देशवाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष गुरविंद्र तेजली, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय, जिला प्रवक्ता एसपी अरोड़ा, पंचकूला युवा जिलाध्यक्ष सोनू हरयौली के अलावा इनसो व इनेलो के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


इससे पूर्व इनेलो एवं इनसो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पंचकूला सेक्टर-5 में एकत्रित हुए। यहां इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत से ही हरियाणा प्रदेश आरक्षण की आग में झुलसा है। खासकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस आग को भड़काने का काम किया है, जो सामाजिक रूप से प्रदेश के लिए घातक साबित हुआ। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश को संभालने में भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। आरक्षण के चलते हरियाणा प्रदेश का जो नुकसान हुआ उसके लिए भाजपा सरकार दोषी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में छात्र संघ चुनाव नही कराना, सरकार की लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है और इनसो हमेशा से हरियाणा प्रदेश में छात्र संघ चुनाव कराने के लिए अपना पक्ष रखती आई है, परंतु जिस प्रकार से हुड्डा सरकार ने 10 साल तक टालमटोल किए रखा, वैसे ही खट्टर सरकार भी कर रही है। दिग्विजय चौटाला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश की मुख्य मांगों को लेकर आज विधानसभा का घेराव करने के लिए इनसो ने चंडीगढ़ की और कूच किया था, लेकिन पुलिस ने धारा-144 का हवाला देकर रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed