{"_id":"8a8abf6b7a119fc171b59af5d582b1e4","slug":"inld-leader-ajay-chautala-open-letter-to-party-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जब बवंडर उठता है तो अंधेरा छा जाता है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जब बवंडर उठता है तो अंधेरा छा जाता है'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 25 Oct 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में इनेलो की हार के बाद कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए इनेलो के प्रधान महासचिव अजय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं के नाम एक खुला पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अजय सिंह चौटाला का यह पहला पत्र है। गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में इलाज करवा रहे चौटाला ने इस खुले पत्र में चुनाव नतीजों के बाद उभरे परिदृश्य के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से एक भावुक अपील की है।
विज्ञापन
अजय चौटाला ने पत्र में कार्यकर्ताओं से कहा है कि आज हम एक-दूसरे की मन की स्थिति जानते हैं। जब रेत का बवंडर उठता है तो कुछ पल के लिए आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है। इस बवंडर में कुछ दिखाई नहीं देता परंतु हम सब जानते हैं कि इस बवंडर में रेत की दीवारें नहीं होती, वो सिर्फ एक भ्रम होता है।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा है, मैं जानता हं कि आप सबकी आंखें नम हैं। अजय चौटाला ने कार्यकर्ताओं को हौसला देते हुए लिखा है कि अपने आंखों के पानी को गंगाजल बना लो, संकट की धूल खुद ब खुद साफ हो जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की है।