फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD called a meeting on 8th regarding Lok Sabha elections

Chandigarh News: लोकसभा चुनाव को लेकर इनेलो ने 8 को बुलाई बैठक, नए प्रदेशाध्यक्ष पर भी हो सकता है विचार

Thu, 07 Mar 2024 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
INLD called a meeting on 8th regarding Lok Sabha elections
जींद में होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला भी लेंगे हिस्सा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के रण में उतरने के लिए इंडियन नेशनल लोकदल की तैयारियां भी जोरों पर हैं। पार्टी ने आठ मार्च को जींद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला व पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला हिस्सा लेंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा भी होनी है। इसके साथ प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर भी विचार किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि दो हफ्ते पहले इनेलो के पार्टी प्रधान नफे सिंह राठी की बहादुरगढ़ में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। लोकसभा चुनाव से पहले कद्दावर नेता को खोना पार्टी के लिए के लिए बड़ा झटका है। वह अभय सिंह चौटाला के काफी करीब थे और उनके विश्वासपात्रों में से एक थे। राठी ही इनेलो की परिवर्तन यात्रा की अगुवाई कर रहे थे। साथ ही सोनीपत, रोहतक और झज्जर में पार्टी को दोबारा खड़ा कर रहे थे। उनकी कमी को पूरा करना पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती भी है।

पार्टी लोकसभा चुनाव में जोर-शोर से जुटी हुई है। पिछले दो से तीन महीने में पार्टी अलग-अलग जिलों में सम्मेलन करवा चुकी है। इसके साथ ही पार्टी संगठन का भी विस्तार कर चुकी है। वहीं, चर्चा है कि पार्टी अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन या कर्ण में से किसी को लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। इस बारे में पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला भी कई मौकों पर कह चुके हैं कि अर्जुन या कर्ण के लड़ने का फैसला पार्टी करेगी। आठ मार्च को होने वाली बैठक में इस पर चर्चा होगी। साल 2019 में अर्जुन चौटाला ने कुरुक्षेत्र लोकसभा से चुनाव लड़ा था। उस दौरान उन्हें 60,679 वोट मिले थे। कुरुक्षेत्र में इस बार कांग्रेस और आप मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में पार्टी नए समीकरणों को ध्यान में रखकर किसी मजबूत उम्मीदवार को चुनाव में उतारेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed