{"_id":"6304f6fffc0c4571b766681d","slug":"information-was-not-given-to-woman-by-transfusion-hiv-positive-blood-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड बैंक की लापरवाही: महिला को चढ़ाया HIV पॉजिटिव खून, अब पति और बच्ची भी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड बैंक की लापरवाही: महिला को चढ़ाया HIV पॉजिटिव खून, अब पति और बच्ची भी संक्रमित
Tue, 23 Aug 2022 09:47 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 23 Aug 2022 09:47 PM IST
सार
शिकायतकर्ता सोनू माहेश्वरी ने कहा कि एचआईवी पॉजिटिव रक्त चढ़ाकर मासूमों की जिंदगियों को नरक में झोंकने वाले दोषियों को सख्त सजा और पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलवाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बठिंडा में सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक ने मई 2020 में एक थैलीसीमिया पीड़ित महिला को एचआईवी पॉजिटिव ब्लड चढ़ाकर उसे संक्रमित कर दिया था लेकिन ब्लड बैंक और अस्पताल प्रबंधन व अधिकारियों ने महिला व उसके परिवार को एचआईवी संक्रमित ब्लड चढ़ाने पर कई माह बाद भी जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
इस वजह से महिला का स्तनपान करने वाली तीन साल की मासूम बच्ची भी एचआईवी पॉजिटिव हो गई और महिला का पति भी एचआईवी पॉजिटिव हो गया है। इसका खुलासा तब हुआ, जब सरकारी अस्पताल की टीम ने 27 अगस्त 2021 को महिला व उसके परिवार का टेस्ट किया। महिला गरीब परिवार से है, महिला का पति मजदूरी करता है।
विज्ञापन
समाजसेवी सोनू माहेश्वरी ने इस मामले में मानवाधिकार आयोग को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने शिकायत पर केस नंबर 135752/सीआर/2021 दर्ज करते हुए पीड़ित महिला को स्वास्थ्य विभाग से चार लाख रुपये का मुआवजा दिलाने और केस को पंजाब मानवाधिकार आयोग के पास अगली कार्रवाई के लिए ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन
राज्य मानवाधिकार आयोग ने पंजाब के हेल्थ डायरेक्टर को इस संबंध में रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया और अगली सुनवाई पांच दिसंबर को तय की है। शिकायतकर्ता सोनू माहेश्वरी ने कहा कि एचआईवी पॉजिटिव रक्त चढ़ाकर मासूमों की जिंदगियों को नरक में झोंकने वाले दोषियों को सख्त सजा दिलवाने और पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलवाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।