{"_id":"ebba5e37311e641c4a8b90d2cd9e4467","slug":"inflation-is-on-high-level-tomato-prices-in-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब टमाटर दिखाने लगा आंखें, चल रहा ये रेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब टमाटर दिखाने लगा आंखें, चल रहा ये रेट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 21 Jul 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह में टमाटर के रेट डबल हो गए हैं। पिछले रविवार को रिटेल में टमाटर 30 रुपये में बिक रहा था, जबकि इस रविवार दाम 40 रुपये तक पहुंच गए।
विज्ञापन
वहीं, एक हफ्ते में प्याज और आलू की कीमतों में कोई खास अंतर नहीं आया है। टमाटर इस समय हिमाचल प्रदेश के सोलन के आसपास के इलाकों से आ रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद टमाटर की सप्लाई भी काफी कम हो गई है।
विज्ञापन
इस हफ्ते टमाटर की सप्लाई
15 जुलाई---------------1953 क्रेट
16 जुलाई---------------1841 क्रेट
17 जुलाई---------------990 क्रेट
18 जुलाई---------------967 क्रेट
19 जुलाई--------------999 क्रेट
20 जुलाई---------------921 क्रेट
(नोट: एक क्रेट में करीब 25 किलो)
सेक्टर-26 मंडी में सब्जियों के दाम
सब्जियां-----------13 जुलाई-------20 जुलाई
आलू (स्टोर)-------20 से 22-------20 से 22 रुपये
आलू (पहाड़ी)---------28----------26 से 28 रुपये
प्याज (राजस्थान)-------24---------24 से 26 रुपये
विज्ञापन
प्याज (नासिक)---------28--------28 से 30 रुपये
टमाटर-------------20 से 30--------30 से 40 रुपये
मटर---------------70 से 80----------60 रुपये
फूलगोभी----------35 से 40-----------50 रुपये
बंदगोभी-----------12 से 15-----------25 से 30 रुपये
खीरा-------------15 से 20-----------20 से 30 रुपये
अरबी-----------25 से 35-----------20 से 30 रुपये
बैंगन------------25 से 30------------20 से 30 रुपये
टिंडा------------28 से 30-----------30 से 40 रुपये
घीया------------25 से 30-------------30 से 35 रुपये
कद्दू------------15 से 20-------------15 से 20 रुपये
भिंडी------------20 से 30--------------20 से 25 रुपये
ये कहना है गृहणियों का
पहले तो प्याज ने ही बजट बिगाड़ रखा था और अब तो टमाटर ने भी परेशान कर दिया है। हर रोज टमाटर के दाम बढ़ रहे हैं।
सीता खंडेलवाल, गृहणी, सेक्टर-40
हम तो डेढ़ महीने अच्छे दिन आने का इंतजार कर रहे हैं। अच्छे दिन आने की बजाय उल्टा बुरे दिन शुरू हो गए हैं। सभी सब्जियों ने आफत
नीमा पांडेय, गृहणी, सेक्टर-44
इस समय तो सभी सब्जियों ने होश उड़ा रखे हैं। कभी प्याज महंगा हो जाता है तो कभी आलू और अब टमाटर के रेट बढ़ गए हैं। महंगाई तो कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।
चंद्रावती, गृहणी, सेक्टर-45