{"_id":"5a3143384f1c1bc45b8bbbb4","slug":"industry-will-get-electricity-in-5-rupees-punjab-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडस्ट्री को 5 रुपये में ही मिलेगी बिजली, सीएम बोले- वापस नहीं होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडस्ट्री को 5 रुपये में ही मिलेगी बिजली, सीएम बोले- वापस नहीं होगा फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 14 Dec 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Captain Amarinder Singh
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट किया है कि सूबे में इंडस्ट्री को पांच रुपये प्रति यूनिट बिजली देने का फैसला वापस नहीं लिया गया है। कुछ कारणों से नोटिफिकेशन में देरी हुई है। लुधियाना की इंडस्ट्री ने एक दिन पहले नोटिफिकेशन जारी न होने को लेकर सरकार को घेरा था। इसके बाद सीएम ने साफ किया कि नोटिफिकेशन में कुछ देरी हुई है। क्योंकि नई दरों केलागू होने से इंडस्ट्री को पेश आने वाले कुछ अहम मुद्दे हल करने को उद्योग विभाग को समय दिया गया है।
पंजाब राज्य बिजली रेगुलेटरी कमीशन ने बिजली दरों की दो हिस्सों में रूपरेखा का एलान किया था। जोकि सब्सिडी का लाभ थोक में औद्योगिक बिजली उपभोक्ताओं तक पहुंचने को रोकता है। इसमें स्टील उद्योग और सह-उत्पाद सामर्थ्य वाली इकाइयां शामिल है। इंडस्ट्री प्रतिनिधियों ने उनसे मिल कर निर्धारित दरों केउलट प्रभाव को कम से कम करने के लिए दखल देने की मांग की थी। सीएम ने बताया कि सह-उत्पाद पर निर्भर बड़ी इकाइयों को बड़े स्तर बाहरी बिजली सामर्थ्य स्थापित करने को मजबूर होना पड़ेगा। उनको इसकेलिए निर्धारित दरों का भुगतान अपेक्षित होगा, जबकि ग्रिड से उनका बिजली का प्रयोग बहुत कम है।
स्टील उद्योग को भी अपनी मशीनों के कोल्ड स्टार्ट के लिए बड़ी बिजली सामर्थ्य की जरूरत है, जबकि इनका थोक प्रयोग बहुत कम है। सीएम ने कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव-बिजली चेयरमैन पीएसपीसीएल और उद्योग सचिव को उद्योग प्रतिनिधियों से चर्चा कर इसकेहल के निर्देश दिए हैं। वे अपनी सिफारिशें एक माह में रेगुलेटर को सौंपेंगे, ताकि सारी इंडस्ट्री की बिजली सब्सिडी दी जा सके।