फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Industries suffering loss due to farmer protest in Haryana

Farmer Protest : कोरोना के मारे उद्योग उबर रहे थे, अब किसान आंदोलन ने दिया झटका

Sat, 05 Dec 2020 10:03 AM IST
निवेदिता वर्मा पंकज रोहिल्ला, बहादुरगढ़
पंकज रोहिल्ला, बहादुरगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Dec 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
Industries suffering loss due to farmer protest in Haryana
संकट में इंडस्ट्री। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोनाकाल में बदहाल हुए उद्योग अभी उबर भी नहीं पाए थे कि किसान आंदोलन ने उनको फिर बड़ा झटका दे दिया है। दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के कारण न तो फैक्टरियों में कच्चा माल पहुंच पा रहा है और न ही तैयार माल मार्केट में जा पा रहा है।

विज्ञापन


किसान आंदोलन से उद्यमियों को 70 प्रतिशत नुकसान झेलना पड़ रहा है। उद्योगपतियों का कहना है कि यदि यह मसला जल्द हल नहीं हुआ तो बहादुरगढ़ में उद्योग धंधे ठप हो जाएंगे और उद्यमियों का आर्थिक संकट से उबरना बड़ा मुश्किल हो जाएगा। 
विज्ञापन



बहादुरगढ़ क्षेत्र के एमआईई पार्ट-ए और बी में छोटी-बड़ी 2 हजार से अधिक और फुटवियर पार्क में भी 500 से अधिक औद्योगिक इकाइयां हैं। लगभग डेढ़ लाख लोग प्रतिदिन इन फैक्टरियों में काम करने के लिए पहुंचते थे। जब से किसान आंदोलन शुरू हुआ है मजदूरों व श्रमिकों का आना फैक्टरियों में न के बराबर है, जिससे फैक्टरियां चल नहीं पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमआईई के दोनों भागों से सामान ले जाना और पहुंचाना भी बेहद मुश्किल है। जूता व्यवसायी देवेंद्र गुप्ता और सुनील गर्ग का कहना है कि एमआईई में तो फैक्टरियां पूरी तरह से बंद हैं। फुटवियर पार्क में कुछ फैक्टरियां चल रही हैं। 

आठ दिनों में 30 प्रतिशत रह गया प्रोडक्शन
जूता उद्यमियों के मुताबिक 8 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन के कारण बहादुरगढ़ के फुटवियर इंडस्ट्री में मशीनें बंद हो गई हैं। आठ दिनों में केवल 30 प्रतिशत प्रोडक्शन ही हो पा रहा है। इससे खर्चे निकालने भी मुश्किल हो रहा है। न कच्चा माल आ रहा है और न ही तैयार माल मार्केट में सप्लाई हो पा रहा है। 

ट्रांसपोर्ट की आ रही है सबसे बड़ी दिक्कत
किसान आंदोलन के कारण दिल्ली के टिकरी, झाड़ोदा और सिंघु बॉर्डर सभी सील हैं। इन बॉर्डर से गाड़ियां जाना तो दूर पैदल राहगीर भी नहीं जा पा रहे हैं। ट्रांसपोर्ट की आवाजाही बार्डर से न होने के कारण समस्या कहीं ज्यादा हो रही है। 

कोरोना काल से लड़कर हम उद्योग धंधों को पटरी पर लाए थे, लेकिन अब किसान आंदोलन के चलते पूरा आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र बंद है। मजदूर भी आने-जाने से डर रहे हैं। प्रोडक्शन में भी कमी आई है। जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होता है तो हमारे लिए फैक्टरियां चलाना बेहद मुश्किल हो जाएगा। हम फैक्टरियों पर ताले लगाने को मजबूर हो जाएंगे। बंद पड़ी फैक्टरियों से जब खर्चे ही नहीं निकलेंगे तो वे कैसे चलाई जाएंगी। -सुनील गर्ग, संचालक जूता कंपनी। 

 

किसान आंदोलन के चलते फुटवियर पार्क तक पहुंचने में श्रमिकों को परेशानी हो रही है। काम भी 70 प्रतिशत कम हो गया है। माल भेजने की दिक्कत हो रही है। कच्चा माल भी नहीं आ पा रहा है। बहादुरगढ़ के टिकरी बार्डर और दिल्ली के मुंडका क्षेत्र से बहादुरगढ़ की फैक्टरियों में श्रमिक काम के लिए आते थे, जो पिछले 8 दिनों से नहीं पहुंच पा रहे हैं। श्रमिक भी इस आंदोलन के चलते आने से डर रहे हैं। -सुभाष जग्गा, महासचिव, बीसीसीआई, प्रधान फुटवियर एसोसिएशन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed