{"_id":"5a32375e4f1c1b0d698c1dae","slug":"indian-army-campaign-for-jammu-kashmir-youth-to-save-them-from-terrorist","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घाटी के युवा अब आतंकियों के चंगुल में नहीं फंसेंगे, भारतीय सेना का बड़ा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी के युवा अब आतंकियों के चंगुल में नहीं फंसेंगे, भारतीय सेना का बड़ा कदम
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 14 Dec 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
INDIAN ARMY
- फोटो : AMAR UJALA
घाटी के युवाओं को देश की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सेना ने एक सकारात्मक पहल की है। इससे वे अब आतंकियों के चंगुल में नहीं फंसेंगे। दरअसल सेना चाहती है कि घाटी में रहने वाले युवाओं का सर्वांगीण विकास हो और वे भी देश के अन्य हिस्सों की विरासत, संस्कृति व रहन-सहन से रूबरू हों।
इसके लिए सेना ने ‘इनीशिएट कैपेसिटी बिल्डिंग टूर’ अभियान शुरू किया है। सेना अपने इस अभियान के तहत घाटी के युवाओं को देश के उच्च शिक्षा संस्थानों में अधिक से अधिक विजिट कराएगी। इसके अलावा युवाओं को देश की समृद्ध विरासत और संस्कृति की भव्यता से रूबरू कराने के लिए विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों और शहरों का दौरा कराएगी।
बड़े शहरों में पर्यटन और तरक्की की जानकारी भी युवाओं को संबंधित शहरों में ले जाकर दी जाएगी। इसके अलावा इन युवाओं को विभिन्न छावनियों का भी टूर कराकर सेना की कार्यप्रणाली और सेना की ताकत से अवगत कराया जाएगा, ताकि उनमें भी देशप्रेम का जज्बा पैदा हो सके।

Trending Videos
अधिकारी ने बताया, क्या है अभियान का उद्देश्य
indian army
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य घाटी के इन युवाओं को ‘कल के श्रेष्ठ नागरिक’ के रूप में भी तैयार करने की है।
आतंकी और अलगाववादी संगठनों में खलबली
सूत्रों के मुताबिक, सेना के ‘ऑपरेशन क्लीन’ की वजह से आतंकी और अलगाववादी संगठनों में खलबली का माहौल है। सीमा पार से घुसपैठ भी अब आसान नहीं रही है। ऐसे में घाटी के युवा देश विरोधी ताकतों के निशाने पर हैं। इसलिए सेना चाहती है कि घाटी के युवाओं को देश विरोधी ताकतों के चंगुल से बाहर निकालकर उन्हें देश की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।