फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Airforce Jaguar Aircraft Dropped Fuel Tanks in Ambala of Haryana

अंबालाः खेतों में हवाई जहाज गिरने की आशंका से लोगों में मचा हड़कंप, जांच में निकले ऑयल टैंक

Wed, 24 Apr 2019 01:25 PM IST
खुशबू गोयल आलोक/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
आलोक/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 24 Apr 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
Indian Airforce Jaguar Aircraft Dropped Fuel Tanks in Ambala of Haryana
ऑयल टैंक
एयरफोर्स स्टेशन से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित गांव रौलों में तड़के साढ़े चार बजे एयरफोर्स के लड़ाकू विमान जगुआर के पायलट ने दो ड्रॉप टैंक (ईंधन टैंक) गिरा दिए। ड्रॉप टैंक गांव रौलों स्थित खेतों में एक घर से करीब दस मीटर की दूरी पर गिरे। मकान मालिक को जोरदार आवाज सुनाई दी, जिसके बाद परिवार के सभी सदस्य बाहर की ओर दौड़े। इसी बीच मिसाइल के आकार में दिखने वाले ड्रॉप टैंक को देख वह हैरान रह गए।
विज्ञापन


मामले की जानकारी तुरंत महेशनगर थाना पुलिस को दी गई। कुछ ही क्षणों बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सील कर एयरफोर्स अधिकारियों को सूचना दी। करीब साढ़े सात बजे गांव पहुंची एयरफोर्स की टीम ने ड्रॉप टैंक अपने कब्जे में लिए और उन्हें सुरक्षित वापस एयरफोर्स स्टेशन ले जाया गया। तड़के हुई यह घटना क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। तड़के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से लड़ाकू विमान रुटीन उड़ान भर रहे थे, जब यह घटना हुई।
विज्ञापन


तकनीकी खराबी के कारण गिराए टैंक
सूत्रों के अनुसार लड़ाकू विमान जगुआर में तकनीकी खराबी थी, जिस वजह से एयरफोर्स स्टेशन में लैंड करने से महज सात किलोमीटर पहले पायलट ने दो ड्रॉप टैंक गिराए। पायलट ने किन परिस्थितियों में यह टैंक गिराए गए, इसको लेकर एयरफोर्स अधिकारियों ने अभी स्पष्ट नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घबरा गया था पूरा परिवार : रविंद्र

जिस खेत में ड्रॉप टैंक गिरे उसके ठीक साथ ही पंचायत सदस्य रविंद्र कुमार का खेतों में मकान बना हुआ है। रविंद्र ने बताया कि तड़के जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद उनकी मां व परिवार के अन्य सदस्य घबरा गए। उन्हें लगा कि शायद कोई विमान क्रैश हुआ है। वह बाहर की ओर आए तो घर से महज कुछ मीटर दूर उन्हें दो मिसाइलनुमा वस्तु खेत में गिरी दिखी। यह देख वह घबरा गए और तुरंत मामले की जानकारी गांव के सरंपच व महेशनगर थाना पुलिस को दी।

कुछ ही देर में मौके पर पड़ाव थाने के एसएचओ अजैब सिंह व अन्य स्टाफ ने मौके पर पहुंच लोगों को सुरक्षित दूरी पर पहुंचाया। इसी बीच एयरफोर्स से संपर्क किया तो पता चला कि यह मिसाइल नहीं बल्कि विमान में अतिरिक्त ईंधन ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले ड्रॉप टैंक हैं। इसी बीच करीब साढ़े सात बजे एयरफोर्स की टीमें अलग-अलग वाहनों में मौके पर पहुंची, जिसके बाद उन्होंने दोनों ड्रॉप टैंक को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद उन्हें वापस एयरफोर्स स्टेशन में सुरक्षित ले जाया गया।

खेतों में डॉप टैंक गिरे थे जोकि लड़ाकू विमानों में इस्तेमाल होते हैं। सूचना मिलते ही पड़ाव पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एयरफोर्स को सूचित किया गया जिसके बाद एयरफोर्स टीम ने इन्हें अपने कब्जे में लिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
- अजैब सिंह, एसएचओ, महेशनगर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed