{"_id":"5cca9202bdec22071e6d4810","slug":"indian-airforce-air-marshal-sk-ghotia-appointed-training-command-chief","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतीय वायुसेना की ट्रेनिंग कमांड के चीफ बने एसके घोटिया, 1000 घंटे फ्लाइंग का अनुभव रखते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय वायुसेना की ट्रेनिंग कमांड के चीफ बने एसके घोटिया, 1000 घंटे फ्लाइंग का अनुभव रखते हैं
Thu, 02 May 2019 12:17 PM IST
खुशबू गोयल
मोहित धुपड़, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
मोहित धुपड़, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 02 May 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
एयर मार्शल एसके घोटिया
एयर मार्शल एसके घोटिया (वीएसएम) अब भारतीय एयरफोर्स की ट्रेनिंग कमांड की कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने अपना पद ग्रहण कर लिया है। घोटिया हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले हैं। एयर मार्शल घोटिया को ट्रेनिंग कमांड का एयर अफसर कमांडिंग इन चीफ नियुक्त किया गया है। एयर मार्शल घोटिया की यह उपलब्धि हरियाणा के लिए गर्व का विषय है।
बुधवार को उन्होंने अपना पदभार संभाल लिया। उल्लेखनीय है कि एयर मार्शल घोटिया राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने दिसंबर 1981 में भारतीय वायुसेना की लड़ाकू धारा में कमीशन किया गया था। वह एक योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं और 1000 घंटे फ्लाइंग का अनुभव रखते हैं।

Trending Videos
कई अहम पदों पर रह चुके हैं घोटिया
घोटिया ने एयर स्टाफ कोर्स व हायर एयर कमांड कोर्स में भी निपुणता हासिल की है। वह रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन में एक निर्देशन कर्मचारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह लड़ाकू स्क्वाड्रन के कमांडिंग अफसर, मुख्य परिचालन अधिकारी और दक्षिण पश्चिमी वायु कमान में एक फारवर्ड एयर बेस के स्टेशन कमांडर भी रह चुके हैं।
इसके अलावा वह एयर मुख्यालय में निदेशक इंटेलिजेंस, पश्चिमी वायु कमान के ऑप्स 1 ए, वायु मुख्यालय में प्रधान निदेशक प्रशिक्षण (फ्लाइंग), भारत के पेरिस दूतावास में एयर अटैच अफसर, एयर ऑफिसरिंग कोबरा के पदों पर भी रहे। अपने शानदार करियर के दौरान उन्हें विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा गया था।