फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   India vs Pakistan Arshdeep did well in the debut match

India vs Pak: डेब्यू मैच में पंजाब के लाल ने मचाया धमाल, अर्शदीप ने गेंदबाजी में किया कमाल

Mon, 29 Aug 2022 12:32 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Aug 2022 12:32 AM IST
सार

भारत-पाकिस्तान के मुकाबले को देखने के लिए अर्शदीप सिंह का परिवार शुक्रवार को ही दुबई पहुंच गया था। दुबई से मां बलजीत कौर ने विशेष बातचीत में बताया कि बेटे को खेलते देखने की खुशी उन्हें दुबई ले आई। बेटे के टी-20 में डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन से परिवार बेहद खुश है।

विज्ञापन
India vs Pakistan Arshdeep did well in the debut match
क्रिकेटर अर्शदीप सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एशिया कप के पहले मुकाबले से टी-20 में डेब्यू किया। अर्शदीप का परिवार बेटे को खेलते देखने दुबई पहुंचा। मां बलजीत कौर और पिता दर्शन सिंह के साथ रिश्तेदार भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहे। अपने डेब्यू मैच में अर्शदीप सिंह ने दो खिलाड़ियों को पैवेलियन भेजा। पाक कप्तान बाबर आजम का कैच लपक भारत को पहली सफलता दिलाई। अर्शदीप गेंदबाजी के दौरान पूरी लय में नजर आए। गेंदबाजी स्पेल में 3.5 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट झटके।

विज्ञापन


मोहाली जिले के खरड़ के रहने वाले अर्शदीप सिंह आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने पिछले आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए अपनी गेंदबाजी से विपक्षी टीमों के बल्लेबाजों को घुटने के बल बैठने पर मजूबर कर दिया था। ऐसा ही नजारा एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भी देखने को मिला। पहले उन्होंने मोहम्मद नवाज को एक रन के स्कोर पर आउट किया। वहीं आखिर में शाहनवाज दानी को आउट कर पाकिस्तान को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

                                                       मैच देखने दुबई पहुंचा अर्शदीप सिंह का परिवार। 


स्टेडियम में बेटे को खेलते देखने की खुशी दुबई तक ले आई
भारत-पाकिस्तान के मुकाबले को देखने के लिए अर्शदीप सिंह का परिवार शुक्रवार को ही दुबई पहुंच गया था। दुबई से मां बलजीत कौर ने विशेष बातचीत में बताया कि बेटे को खेलते देखने की खुशी उन्हें दुबई ले आई। बेटे के टी-20 में डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन से परिवार बेहद खुश है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रदर्शन के आधार पर एशिया कप में हुई एंट्री 
हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने 6.26 की औसत से सात विकेट लिए थे। इसके साथ ही उन्हें मैन ऑफ सीरीज भी मिली थी। इसमें शानदार प्रदर्शन के आधार पर अर्शदीप सिंह का चयन एशिया कप के लिए हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed