फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   india's third largest rice exporter rohit garg dead body found from sonipat canal

61 घंटे बाद मिला देश के तीसरे बड़े चावल निर्यातक रोहित गर्ग का शव, हालत देख पत्नी-बच्चे सन्न

Sun, 21 Apr 2019 02:31 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 21 Apr 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
india's third largest rice exporter rohit garg dead body found from sonipat canal
रोहित गर्ग का शव
61 घंटे के बाद नहर से देश के तीसरे बड़े चावल निर्यातक रोहित गर्ग उर्फ रोमी का शव मिल ही गया। शव तीसरे दिन शनिवार दोपहर को गांव सिटावली के पास नहर से बरामद किया गया। मोहाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पानीपत पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजों को सौंपा दिया। सिटावली गांव के पास नहर में शनिवार दोपहर एक व्यक्ति का शव बहता दिखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान पानीपत के माडल टाउन निवासी चावल व्यापारी रोहित उर्फ रोमी के रूप में हुई।
विज्ञापन


पानीपत क्षेत्र में नहर में डूबे चावल व्यापारी का शव सिटावली के पास मिला है। मामले में कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच पानीपत पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रमेश, थाना प्रभारी मोहाना

सीसीटीवी में कैद हुई थी कूदने की घटना

रोहित बुधवार देर रात अपनी महिला मित्र को बचाने के लिए पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में कूदा था। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि पहले महिला कार से निकल कर नहर में कूदी और फिर रोहित कूदे हैं। दोनों कुछ सेकंड में लापता हो गए। उसके बाद से दोनों का सुराग नहीं था।

परिजनों व पुलिस के कहने पर नहर में पानी का बहाव कम कराया गया। तब से गोताखोर, पानीपत पुलिस व परिजन रोहित व उनकी महिला मित्र की तलाश कर रहे थे। इस बारे में सोनीपत पुलिस को भी सूचित किया गया था। शनिवार दोपहर को सोनीपत के मोहाना क्षेत्र की पुलिस को एक शव सिटावली के पास नहर में मिलने की सूचना मिली।

छानबीन के दौरान थाना मॉडल टाउन पुलिस ने दिल्ली पेरलल नहर किनारे स्थित वन विभाग की नर्सरी के पास से रोहित की कार बरामद की। कार के अंदर कई जगहों पर खून लगा था। कार से महिला के बाल भी मिले हैं। कार की सीट से फर्स्ट एड बॉक्स खुली हालत में मिला है। एक टूटी हुई शराब की बोतल भी मिली है।

पुलिस जांच में पता चला है कि नहर में कूदने वाली महिला रोहित से विद्यार्थी जीवन से ही जुड़ी है। महिला विवाहित है और पानीपत की ही रहने वाली है।

बच्चों को जल्द घर आने की बात कही थी

बुधवार को रोहित ने अपना काम निपटाया और आर्य बाल भारती स्कूल के पीछे बने पानीपत क्लब में दोस्तों से मिलने चले गए। देर रात रोहित कार में दोस्तों के साथ क्लब परिसर से बाहर निकले। रात करीब 12.47 पर कार से उनका दोस्त उतरा और घर चला गया। इस दौरान रोहित की परिजनों से बातचीत हुई। रोहित ने पत्नी ममता, पुत्रों को जल्द घर आने और फिर आइसक्रीम खाने की बात कही। रात सवा एक बजे अचानक रोहित का फोन बंद हो गया। अनहोनी की आशंका के चलते रोहित की पत्नी ममता ने अपने देवर अतुल को मामले की जानकारी दी। अतुल ने पहले पुलिस और फिर रिश्तेदारों को सूचित किया।

देश के तीसरे नंबर के चावल निर्यातक हैं रोहित
चावल कारोबारी हुक्म चंद के बड़े बेटे रोहित गर्ग ने अपनी मेहनत से पिता द्वारा 1968 में खड़ी की गई चावल कंपनी को तेजी से आगे बढ़ाया। कारोबार की समझ रखने वाले रोहित ने भाई अतुल के साथ मिलकर अपनी चावल कंपनी जीआरएम को देश में तीसरे नंबर की चावल निर्यातक कंपनी के रूप में स्थापित किया।

रोहित व अतुल का कारोबार पानीपत से लेकर पूरे देश में और दुनिया के विभिन्न देशों विशेषकर खाड़ी देशों में फैला है। दुबई में भी इनके चावलों की खासी मांग रहती है। गत वर्ष चावल कारोबार में हरियाणा व पानीपत का नाम विदेशों में रोशन करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रोहित को सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed