फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   india's third largest rice exporter rohit garg and his friend dead body, Secrets Revealed in Enquiry

चावल निर्यातक रोहित गर्ग और उसकी महिला मित्र के शव मिलने के बाद तीन बड़े खुलासे, यहां पढ़ें

Mon, 22 Apr 2019 10:44 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 22 Apr 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
india's third largest rice exporter rohit garg and his friend dead body, Secrets Revealed in Enquiry
रोहित गर्ग
देश के तीसरे बड़े चावल निर्यातक रोहित गर्ग और उसकी महिला मित्र का शव मिलने के बाद पुलिस जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं। दोनों के शव मिलने के बाद अब पुलिस दोनों के बीच के विवाद की जड़ तक जाने के लिए मामले के राजदार बताए जाने वाले रोहित के दोस्त हरदीप से गहन पूछताछ करेगी। उसके बाद ही पूरे मामले से परतें उठनी शुरू होंगी।
विज्ञापन


महिला मित्र के शव को देखकर प्रतीत हो रहा था कि रोहित व उसके बीच मारपीट हुई थी। महिला की टी शर्ट गले के पास से ही फटी मिली। इसी जगह से रोहित की टी शर्ट फटी हुई थी। महिला के हाथ पर पट्टी भी नहीं मिली, जबकि पुलिस को ये बताया गया था कि महिला ने नस काट ली थी। उसके हाथ पर पट्टी बंधी हुई है। दोनों के परिजन अब तक यही सोच रहे हैं कि आखिर ऐसी क्या स्थिति पैदा हो गई थी कि दोनों को नहर में कूदना पड़ा।
विज्ञापन


दोनों ने बांधी हुई थीं सेंसर युक्त घड़ियां
रोहित व उसकी महिला मित्र के हाथ में सेंसर युक्त घड़ी बंधी मिली। दोनों में समानता ये मिली कि दोनों की घड़ी चलती रही, लेकिन इसे बांधने वालों की सांसें थम गईं। दोनों के कपड़े भी एक जैसे ही थे। दोनों ने काली टी शर्ट व नीली जिंस की पेंट पहनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बेटों ने दी मुखाग्नि

वीरवार की रात रोहित व उसकी महिला मित्र आपसी झगड़ा कर दोनों नहरों के बीच सरकारी पौधा नर्सरी के सामने नहर में कूदे थे। शनिवार को रोहित का शव मिला व रविवार को उसकी महिला मित्र का शव मिला। दोनों का शव बरामदगी वाले दिन ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जिस जगह दोनों नहर में कूदे थे, वहां से करीब 250 मीटर की दूरी स्थित शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। रोहित का शनिवार की शाम 4 बजकर 44 मिनट पर व महिला मित्र का रविवार की शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया गया। रोहित को उनके बेटे व रोहित की महिला मित्र को उसके छोटे बेटे ने मुखाग्नि दी।

दोनों के शवों से ये सब चीजें मिली
रोहित ने काले रंग की टी-शर्ट, नीले रंग की जींस पहनी हुई थी। उसकी जींस की जेब से एप्पल का आइफोन मिला। साथ ही उन्होंने वाइट गोल्ड का कड़ा पहना हुआ था। सेंसर वाली स्मार्ट वॉच पहनी हुई थी, जो पानी में लगातार 61 घंटे बाद भी रहने के बाद चल रही थी। साथ ही उसकी जींस की जेब से एक पर्स भी मिला। जिसमें 12 एटीएम कार्ड व आधार कार्ड था।

महिला मित्र ने भी काले रंग का टॉप, नीले रंग की जींस व पैरों में सफेद रंग के जूते पहने हुए थे। महिला के गले में लोकेट वाली सोने की चेन, हाथ में एक गोल्ड ब्रेस्लेट, डायमंड का कंगन, दे अंगूठी, कानों में टॉपस, एप्पल की सेंसर युक्त स्मार्ट वॉच मिली।

दोनों की गले से फटी हुई थी टी-शर्ट, झगड़े का ये भी हैं सबूत

दोनों के शवों में काफी समानता दिखी। मुख्य रूप से दोनों की टी-शर्ट गले से फटी हुई थी। एक्सपर्ट का मानना है कि दोनों के बीच खींचा-तानी वाला झगड़ा हुआ है। इसलिए दोनों की टी-शर्ट गले से फट गई थी। वहीं हाथ की कलाई पर चोट की पुष्टि करते हुए डॉक्टरों ने बताया कि हो सकता है कि महिला ने कलाई काटी हो, लेकिन उसने सिर्फ ऊपरी तौर पर कलाई के मांस को काटा हो। डॉक्टर ने बताया कि महिला का शव काफी गली-सड़ी हालत में था। उसके हाथ का मांस भी काफी हद तक गल कर उतर चुका था। इसी के चलते चोटिल ऊपरी मांस गलकर उतर गया होगा।

महिला के परिजनों ने पुलिस पर लगाया आईफोन गुम करने का आरोप
महिला के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं कि वीरवार की रात को जब वे महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस को देने गए, तो पुलिस ने उन्हें अनसुना करना शुरू कर दिया था। रिपोर्ट तो जरूर ले ली, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके अलावा महिला के आईफोन के बारे में बार-बार पूछने पर पुलिस ने फोन उनके पास होने की बात कही थी, लेकिन महिला का शव मिल जाने और उसका पोस्टमार्टम हो जाने पर पुलिस ने आईफोन उनके पास न होने की बात कही। इसलिए परिजनों ने पुलिस पर आईफोन गुम करने के आरोप लगाए। वहीं महिला का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचने एएसआई शमशेर ने इस आरोप को निराधार बताया है।

पूरी घटना के असल राजदार हरदीप का सामने आना है बाकी

आखिर क्या कारण रहा होगा, जो देश के तीसरे नंबर के बासमती चावल एक्सपोर्टर रोहित गर्ग उर्फ रोमी और उनकी महिला मित्र ने आपस में झगड़ा किया? क्या कारण रहा होगा कि इन दोनों को आत्महत्या करने के लिए नहर में कूदना पड़ा ?

उस रात क्यों झगड़ा हुआ, क्यों महिला ने कलाई काटी, क्यों वें नहर में कूदे?
इन सभी सवालों के जबाव रोहित व महिला के मित्र हरदीप के पास हैं। क्योंकि उस रात इन दोनों के साथ हरदीप काफी समय तक रहा था। महिला को अस्पताल तक ले जाने वाला भी हरदीप ही था। इस बारे में एसपी सुमित ने का कहना है कि हरदीप को जल्द ही जांच में शामिल कर पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed