{"_id":"5eecd5fb6cc7791d50269c2a","slug":"india-china-border-tension-last-rites-of-galwan-valley-martyr-gurtej-singh-in-mansa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसा में शहीद गुरतेज सिंह को दी गई आखिरी विदाई, हरसिमरत बोलीं- चीन से लिया जाएगा बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसा में शहीद गुरतेज सिंह को दी गई आखिरी विदाई, हरसिमरत बोलीं- चीन से लिया जाएगा बदला
Fri, 19 Jun 2020 08:47 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 19 Jun 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने शहीद को दी सलामी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसा के गांव बीरेवाला डोगरा के शहीद सिपाही गुरतेज सिंह का शुक्रवार शाम राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहीद की चिता को पिता व भाई ने मुखाग्नि दी। सेना ने शहीद को आखिरी सलामी दी। इस दौरान लोगों ने शहीद गुरतेज सिंह अमर रहे व इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। गुरतेज सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बारहवीं पास करने के बाद दो साल पहले ही वे सेना में भर्ती हुए थे और सिख रेजीमेंट में तैनात थे।
विज्ञापन
पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने शहीद गुरतेज सिंह को श्रद्धांजलि आर्पित की। बादल ने कहा कि वह उन माताओं को सलाम करते हैं जो अपने पुत्रों को देश की रक्षा के लिए सरहद पर भेजती हैं। शहीदों की कुर्बानी का मोल पैसे से नहीं तोला जा सकता। उन्होंने गुरतेज सिंह की कुर्बानी को देश के लिए गौरव बताया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- शहीद के ताबूत से लिपट मां बोली--‘खड़ा हो जा पुत्त ‘मोहनी’ कित्थे चला गया तूं, रब्बा मैनूं चक लेंदा’
विज्ञापन
वहीं केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि देश के लिए जान देने वाले शहीदों का बदला चीन से लिया जाएगा। इस दौरान सांसद राहुल गांधी का लिखित श्रद्धांजलि संदेश पढ़कर सुनाया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पूर्व विधायक अजीत इंद्र सिंह मोफर, विधायक नाजर सिंह मानशाहिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज बाला बंसल, बुढलाडा के विधायक बुध राम, रणजीत कौर भट्टी, डीसी महेंद्र पाल, एसएसपी डॉ. नरिंदर भार्गव, एसडीएम सागर सेतिया, जिला परिषद के चेयरमैन बिक्रम मोफर, कुलवंत राय सिंगला, चुशपिंदर वीर भुपाल, राम सिंह सरदूलगढ़, बलवंत भीखी समेत पारिवारिक सदस्य व गांववासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।