{"_id":"669766cfa9b30dbd620da80e","slug":"independent-mla-nayanpal-rawat-angry-with-haryana-government-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में नायब सैनी सरकार: निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत नाराज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताएंगे अगली रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल में नायब सैनी सरकार: निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत नाराज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताएंगे अगली रणनीति
Wed, 17 Jul 2024 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 17 Jul 2024 12:14 PM IST
सार
मनोहर लाल को हटाकर लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने नायब सैनी को सीएम पद पर बैठाया था। भाजपा निर्दलीय विधायकों के साथ से बहुमत में थी।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम नायब सैनी।
- फोटो : संवाद/फाइल
विस्तार
हरियाणा की नायब सैनी सरकार की मुश्किलें फिर से बढ़ सकती हैं। अल्पमत में चल रही सरकार से अब पृथला के निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत नाराज हो गए हैं।
विज्ञापन
निर्दलीय विधायक हरियाणा सरकार के अफसरों की कार्यशैली से खफा हैं। उनका कहना है कि वह इस बारे में वीरवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। रावत ने कहा कि सरकार अफसरों पर लगाम कसने में नाकाम हो रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही वह अगली रणनीति का खुलासा करेंगे। वहीं, भाजपा के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि रावत भाजपा का साथ कभी नहीं छोड़ सकते। यह पूरा मामला सीएम के संज्ञान में है।
विज्ञापन
भाजपा के पास अभी 41 विधायक हैं। भाजपा को हविपा के एक और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन प्राप्त है। बहुमत का आंकड़ा 45 है। सरकार बहुमत के आंकड़े से दूर है मगर दावा करती आई है। यदि रावत समर्थन वापसी का फैसला लेते हैं तो सैनी सरकार की मुश्किलें बढ़ना तय है।
विज्ञापन