{"_id":"5f36c7658ebc3e41121d12cd","slug":"increasing-number-patients-pgi-increased-concern-despite-reports-referral-negative-examination-coroana-positive-chandigarh-news-pkl384711291","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों की बढ़ती संख्या ने पीजीआई में बढ़ाया संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों की बढ़ती संख्या ने पीजीआई में बढ़ाया संक्रमण का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पीजीआई में कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या डॉक्टरों और कर्मचारियों को संक्रमण की जद में ला रही है। स्थिति यह है कि दूसरे प्रदेशों से रेफर होने वाले मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव होने के बावजूद पीजीआई में दोबारा की जा रही जांच में संक्रमित मिल रहे हैं।
ऐसी स्थिति में उस मरीज का इलाज करने वाले डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ और संपर्क में आने वाले अन्य कर्मचारी संक्रमित हो रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने दूसरे प्रदेशों से आने वाले मरीजों को लेकर एहतियात बरतने का निर्देश दिया है। इस स्थिति से बचने के लिए पीजीआई के ट्रामा व इमरजेंसी में आने वाले रेफर मरीजों को स्क्रीनिंग के बाद भर्ती करने को कहा गया है। इस दौरान उस मरीज के संपर्क में आने वाले डॉक्टर व अन्य स्टाफ को कोरोना से बचाव के मानकों के पालन के लिए कहा गया है।
पीजीआई प्रशासन का मानना है कि चंडीगढ़ की बजाय बाहर से आने वाले मरीज उनके डॉक्टरों और स्टाफ के लिए घातक साबित हो रहे हैं। रेफर मरीजों के कारण अब तक डेढ़ दर्जन से ज्यादा पैरामेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। उन्हें सबसे ज्यादा संक्रमण इमरजेंसी में आने वाले रेफर मरीजों के संपर्क में आने से हुआ है।