फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Increased rate water agenda next meeting Municipal Corporation House

पानी की बढ़ी दर की होगी समीक्षा, नगर निगम सदन की अगली बैठक में आएगा एजेंडा

Tue, 29 Sep 2020 11:15 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Increased rate water agenda next meeting Municipal Corporation House
चंडीगढ़। पानी की बढ़ी दर की समीक्षा होगी। इस संबंध में नगर निगम सदन की अगली बैठक में एजेंडा लाया जाएगा। यह फैसला मंगलवार को नगर निगम की वाटर सप्लाई एंड सीवरेज डिस्पोजल कमेटी की बैठक में लिया गया। कमेटी के सदस्यों का मानना है कि पानी की दर में बढ़ोतरी शहर के निवासियों पर अतिरिक्त भार है, इसलिए इस एजेंडे को नगर निगम सदन की बैठक में लाया जाए और पानी की दर कम की जाए।
विज्ञापन

बैठक में शिअद के अध्यक्ष और पार्षद हरदीप सिंह ने प्रस्ताव रखा कि पानी के रेट बहुत बढ़ गए हैं। इससे शहर की जनता परेशान और नाराज है, इसलिए पानी की बढ़ी दर को कम करने का एजेंडा नगर निगम सदन की बैठक में लाया जाए। इसका समर्थन पार्षद राजेश गुप्ता ने किया। राजेश गुप्ता ने कहा कि यह एजेंडा नगर निगम सदन की बैठक में पास हुआ है और प्रशासक ने हस्ताक्षर कर दिए हैं, इसलिए सदन की बैठक में एजेंडा लाया जाए।
विज्ञापन

इसी बीच राजेश गुप्ता ने शहर में बने रोड गलियों की खराब हालत की जानकारी कमेटी के चेयरमैन को दी। उन्होंने कहा कि शहर की रोड गलियों की हालत बहुत खराब है। इसे दुरुस्त किया जाए। बैठक के दौरान अधिकारियों को अलाट किए गए कार्यों को जल्द से जल्द शुरू करने को कहा गया। संबंधित अधिकारियों को सेक्टर-26 के पुलिस लाइन के पास सीवर लाइन को बदलने का एस्टीमेट तैयार करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कमेटी ने पानी के व्यावसायिक से घरेलू कनेक्शन में बदलाव करने पर शपथ पत्र देने में छूट देने का प्रस्ताव पास किया है। कमेटी के सभी सदस्यों ने नगर निगम के जनस्वास्थ्य के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुरेश गिल के सेवानिवृत्ति पर बधाई दी। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के चेयरमैन अनिल कुमार दुबे ने की। बैठक में कमेटी के अन्य सदस्यों में जगतार सिंह जग्गा, हरदीप सिंह, राजेश गुप्ता, दलीप शर्मा के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed