{"_id":"98ab83e6b649f64867c71067f8344972","slug":"increased-pension-of-rs-200-in-haryana-from-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनर्स के लिए नए साल से बड़ी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनर्स के लिए नए साल से बड़ी सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 14 Nov 2014 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में नई सरकार द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार नए साल से 200 रुपये बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी। 1200 रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन
इस प्रकार पेंशन में 200 रुपये प्रतिवर्ष की वृद्धि करने से पांच सालों के दौरान सरकार द्वारा 8,580 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि खर्च की जाएगी। इस पेंशन वृद्धि से 22 लाख 37 हजार 512 लोग लाभान्वित होंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कविता जैन ने बताया कि सरकार द्वारा इस समय विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत दी जाने वाली प्रतिमाह पेंशन और भत्ता राशि पर 221 करोड़ रुपये प्रतिमाह की राशि खर्च की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने लाभपात्रों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के योजना के अन्तर्गत 13 लाख 68 हजार 455, नि:शक्त पेंशन योजना के तहत 1 लाख 38 हजार 565, विधवा एवं बेसहारा महिलाओं पेंशन योजना के तहत 5 लाख 89 हजार 819, लाडली सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 26 हजार 197 लाभार्थी लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
हर साल बढ़ती जाएगी राशि
पेंशन में 200 रुपये प्रति साल की वृद्धि करने पर पहले वर्ष 2015 के दौरान 520 करोड़ रुपये की राशि, दूसरे वर्ष 2016 के दौरान 1080 करोड़ रुपये की राशि, तीसरे वर्ष 2017 के दौरान 1677.60 करोड़ रुपये की राशि, चौथे वर्ष 2018 के दौरान 2313.60 करोड़ रुपये की राशि और पांचवे वर्ष 2019 के दौरान 2988 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।