फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Income Tax Officer Suresh Kumar Died in karol bagh hotel arpit palace fire incident

दिल्ली अग्निकांडः रात में पत्नी को दी शादी की सालगिरह की बधाई, सवेरे आ गई मौत की खबर

Wed, 13 Feb 2019 10:07 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 13 Feb 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Officer Suresh Kumar Died in karol bagh hotel arpit palace fire incident
दिल्ली अग्निकांड में मारे गए सुरेश कुमार
दिल्ली अग्निकांड एक पत्नी को जिंदगी भर न भूल सकने वाला दर्द दे गया। रात को पति ने शादी की सालगिरह की बधाई दी और सवेरे उनकी मौत की खबर आ गई। जैसे ही महिला ने पति की मौत की खबर सुनी वह बेहोश हो गई। दिल्ली में करोलबाग स्थित होटल अर्पित पैलेस में हुए भीषण अग्निकांड में 17 लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन


मरने वालों में पंचकूला निवासी आयकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर सुरेश कुमार भी है। वे दिल्ली में तैनात थे और होटल में ठहरने हुए थे। आग लगने पर होटल में भगदड़ मच गई। सुरेश कुमार और एक विदेश महिला ने जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। ऊंचाई से कूदने की वजह से सुरेश को गंभीर चोटें लगी।
विज्ञापन


उन्हें तुंरत लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में सुरेश कुमार की बड़ी बहन सरिता पहुंची और भाई का शव देखकर वह सदमे में आ गई। इसके बाद उन्होंने खुद परिवार को इस घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की सालगिरह के दिन मौत

खास बात ये है कि जिस दिन सुरेश की मौत हुई, उसी दिन उनकी शादी की सालगिरह थी। उन्होंने रात को ही पत्नी को फोन करके मैरिज एनिवर्सरी की बधाई दी थी। इसके बाद सुबह उनकी मौत की मनहूस खबर ने परिवार में मातम पसर गया। पत्नी मोनिका सदमे में है। उनका एक बेटा सुमेन है, जो बेंगलुरु में रहता है। उसका भी रो-रोकर बुरा हाल है।

पत्नी शव लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गया है। वहीं उनके सेक्टर 21 स्थित मकान नंबर 998 में सन्नाटा पसरा हुआ है। दोस्तों और पड़ोसियों की आंखों में सुरेश कुमार की मौत का दुख साफ तौर पर दिखा। सुरेश मूल रूप से उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले थे। उनकी पत्नी एचपीएमसी बद्दी में सीनियर अकाउंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।

सुरेश के पड़ोसी कृष्ण लाल ने बताया कि उनका स्वभाव बहुत अच्छा था। वह मिलनसार और हसमुख प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वह हमेशा दूसरों की मदद करने को तैयार रहते थे। उनका किसी से  कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ। वह सामाजिक कामों में भी भाग लेते थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed