फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Income tax notice to all members of Captain Amarinder's family, CM raises questions on timing

कैप्टन अमरिंदर के परिवार के सभी सदस्यों को आयकर नोटिस, सीएम ने उठाए टाइमिंग पर सवाल

Thu, 05 Nov 2020 01:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Nov 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Income tax notice to all members of Captain Amarinder's family, CM raises questions on timing
अमरिंदर सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके परिवार को आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है। राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय कृषि कानूनों को बेअसर करने के लिए संशोधन बिल पास करने के बाद एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) और इनकम टैक्स विभाग की तरफ से कैप्टन  और उनके परिवार को जारी नोटिसों की टाइमिंग पर सवाल उठाया है।

विज्ञापन


जंतर-मंतर पर अपने धरने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पुत्र रणइंदर को ईडी के नोटिस के अलावा उन्हें (कैप्टन) और उनकी पत्नी परनीत कौर को आयकर विभाग से नोटिस प्राप्त हुए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने खुलासा किया कि यहां तक कि उनकी दो पोतियां, जिनमें से एक लॉ की छात्रा है और दूसरी अपनी सगाई की तैयारी कर रही है, के साथ-साथ उनके नाबालिग पोते को भी नहीं बक्शा गया और उनको भी नोटिस प्राप्त हुए हैं। कैप्टन ने कहा कि मुझे नहीं पता कि इन पर क्या कहना है। सिवाय इसके कि इन नोटिसों का समय संदिग्ध है क्योंकि उनकी सरकार की तरफ से विधानसभा में खेती संशोधन बिल पास करवाने के प्रयासों के बाद केंद्रीय एजेंसियों ने यह नोटिस जारी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के उकसाने के आरोप खारिज किए
मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनकारी किसानों के रख़लाफ ‘शहरी नक्सलवादी’ और  उनकी सरकार पर किसानों को प्रदर्शन के लिए उकसाने के आरोप भी खारिज किया। उन्होंने किसान प्रदर्शनों को केंद्र सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों की प्रतिक्रिया बताते हुए कहा कि केंद्र ने किसानों की रोजी-रोटी पर लात मारी है। उन्होंने कहा कि ये समस्याएं केंद्र सरकार ने खड़ी की हैं जबकि पंजाब केवल शांति चाहता है ताकि हमारी किसानी और उद्योग समेत सभी पंजाबी और प्रफुल्लित हों। 

किसानों को कॉरपोरेट घरानों के चंगुल में फंसाया जा रहा
किसानों को आजाद करने के लिए केंद्रीय खेती कानून लाने बारे भाजपा के दावे का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में आजादी के उलट किसानों को कॉरपोरेट घरानों के चंगुल में फंसाया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह केवल पंजाब के  किसानों के साथ ही नहीं बल्कि हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश जैसे अन्य राज्यों के किसानों के साथ भी घोर अन्याय है। 


राज्यपाल को संशोधित बिल सौंपने क्यों गए थे आप विधायक
आम आदमी पार्टी के धरने में शामिल न होने बारे पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने इसके दोगलेपन पर सवाल उठाते हुए पूछा कि इस पार्टी के विधायक प्रस्ताव की कॉपी और संशोधन बिल राज्यपाल को सौंपने के लिए उनके साथ क्यों गए थे, जिनके हक में उन्होंने विधानसभा में वोट डाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed