फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   income tax, income tax department, income declaration scheme, chief commisionar, chandigarh

अघोषित आय घोषित करने का आज आखिरी मौका, रात तक खुलेगा दफ्तर

Thu, 29 Sep 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 29 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
income tax, income tax department, income declaration scheme, chief commisionar, chandigarh
income tax - फोटो : income tax
आयकर विभाग की ‘आय घोषणा योजना’ (इनकम डिक्लेरेशन स्कीम) के तहत अब तक छिपी आय और बेनामी संपत्ति को घोषित करने का आज आखिरी मौका है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात 12 बजे तक लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। अंतिम दिन होने के कारण इनकम टैक्स विभाग ने भी इसके लिए पूरी तैयारी कर रखी है। इसके तहत रात 12 बजे तक शुक्रवार को चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स का कार्यालय खुला रहेगा। 

प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स राजेंद्र कुमार ने बताया कि जिन लोगों ने अब तक अपनी पिछली कोई आय या प्रॉपर्टी की अब तक छिपाकर रखी है और इसके बारे में इनकम टैक्स विभाग को र्कोई जानकारी नहीं दी है, उनके लिए आज आखिरी मौका है। शुक्रवार को रात 12 बजे तक चीफ कमिश्नर का कार्यालय खुला रहेगा। इसके बाद अगर किसी के पास अगर कोई ऐसी आय मिलती है तो इसे कालाधन माना जाएगा। 
विज्ञापन


आयकर नियमों के तहत उसे सीज भी किया जा सकता है और अधिक मात्रा में राशि मिलने पर उस व्यक्ति को जेल भी हो सकती है। राजेंद्र कुमार के अनुसार, इस योजना के तहत ऐसे ही लोगों का फायदा है जिनके पास करोड़ों की अघोषित आय (कालाधन) है। कुमार ने इस योजना को ट्राइसिटी समेत नार्थ वेस्ट रीजन में अच्छा रिस्पांस मिलने का दावा किया। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे दिन योजना का अंतिम दिन आ रहा था वैस ही लोग इसे लेकर जागरूक हुए हैं। उन्हें इसका फायदा समझ में आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed