फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   income tax deptt raid at garbage seller shop, he deposited 1 crore 50 lakh in bank account

OMG! कबाड़ीवाला निकला करोड़पति, जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

Sat, 04 Mar 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Sat, 04 Mar 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
income tax deptt raid at garbage seller shop, he deposited 1 crore 50 lakh in bank account
धन
आयकर विभाग अधिकारियों के होश उड़ गए यह जानकर की कबाड़ बेचने वाला व्यक्ति करोड़पति है। जांच की गई तो कई चौंकाने वाले सच सामने आए। पंजाब के बठिंडा में आयकर विभाग ने कबाड़िये मिट्ठू के घर व दुकान में छापेमारी की। जांच में खुलासा हुआ कि उसने नोट बंदी के दौरान अपने खाते में डेढ़ करोड़ रुपए जमा करवाए।
विज्ञापन


आयकर विभाग ने इतना पैसा खाते में आने के बारे में पूछा तो उसे पहले बताया कि सामान बेचकर पैसे घर में रखे थे, लेकिन जब सख्ती की तो जमीन बेचने से लेकर कई दावे किए। मामला समझने के बाद अफसरों ने पैसे को संदिग्ध माना व कार्रवाई के लिए लिखा गया। इसके बाद अधिकारियों ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले रजिंदर कुमार के घर में रेड की तो पता चला कि उसके खाते में चार करोड़ रुपए जमा है।
विज्ञापन


आयकर विभाग को शक तब हुआ, जब रजिंदर ने बताया कि वह पेट्रोल पंप पर बतौर मैनेजर काम करता है। उसने बताया कि यह पैसा पेट्रोल पंप की पेमेंट है। सख्ती करने पर जब पूछा गया कि उसने नोटबंदी के दौरान ही इतनी बड़ी राशि क्यों जमा कराई तो वह जवाब नहीं दे सका। गौरतलब है कि नोटबंदी के दौरान बैंकों में मोटी रकम जमा करवाने वालों को आयकर विभाग ने 15 दिन पहले नोटिस जारी कर पैसे का हिसाब मांगा था, लेकिन इसमें ज्यादातर लोग आयकर विभाग को जबाव ही नहीं दे पाए। इसके बाद अब विभाग ने जोन स्तर पर टीमें गठित करके कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed