फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Income Tax Department raids at premises of SAD leader Vipan Sood Kaka

लुधियाना: शिअद नेता विपन सूद काका के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे, कई दस्तावेज जब्त

Tue, 26 Sep 2023 08:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Sep 2023 08:48 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक यह पूरा मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है। रियल एस्टेट कारोबार से बड़े स्तर पर आने वाली ब्लैक मनी को छिपाया है। आयकर विभाग की टीम सुबह पांच बजे काका के पंचकूला के मॉडल ग्राम स्थित निवास पर पहुंची।

विज्ञापन
Income Tax Department raids at premises of SAD leader Vipan Sood Kaka
शिअद नेता विपिन सूद काका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आयकर विभाग ने मंगलवार को रियल एस्टेट कारोबारी व शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता विपिन सूद काका के विभिन्न व्यापारिक और आवासीय ठिकानों पर छापे मारे। इससे पहले विभाग ने सुबह पंचकूला की रियल एस्टेट कंपनी विपुल वर्ल्ड के कई राज्यों में स्थित दफ्तरों में भी छापा मारा। 

विज्ञापन


विपिन सूद काका के विपुल वर्ल्ड रियल एस्टेट कंपनी से कारोबारी संबंध हैं। खास बात है कि विपन सूद काका को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए शिअद के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने लुधियाना लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार भी घोषित कर चुके हैं।

विज्ञापन

आय से अधिक संपत्ति की जांच

सूत्रों के मुताबिक यह पूरा मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है। रियल एस्टेट कारोबार से बड़े स्तर पर आने वाली ब्लैक मनी को छिपाया है। आयकर विभाग की टीम सुबह पांच बजे काका के पंचकूला के मॉडल ग्राम स्थित निवास पर पहुंची। पूरे घर के आसपास सीआरपीएफ के जवानों ने घेरा डाल लिया। उनके विभिन्न ठिकानों से रिहायशी व कॉमर्शियल प्रॉपर्टीज के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। उनके विभिन्न बैंकों की डिटेल भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टनरों की बढ़ी मुश्किल

आयकर विभाग की कार्रवाई ने प्रॉपर्टी पार्टनर्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस बिजनेस में काका के कई पार्टनर हैं। काका ने पक्खोवाल रोड पर स्टर्लिंग रिसॉर्ट के पास पार्टनर के साथ कई बड़े फॉर्म तैयार किए हैं। ये शहर के बड़े कारोबारियों और इंवेस्टर्स को बेचे गए हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ रोड कुहाड़ा के पास भी सैकडों एकड़ में फार्म तैयार कर निवेशकों और कारोबारियों को बेचे गए हैं। लुधियाना के पॉश एरिया साउथ सिटी में भी कई प्रॉपर्टीज विपन सूद काका व पार्टनर्स के नाम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed