फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   income declaration scheme began by Income Tax department, take advantage

इनकम टैक्स विभाग की ‘इनकम डिक्लेरेशन स्कीम’ शुरू, उठाएं फायदा

Sun, 26 Jun 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 26 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
income declaration scheme began by Income Tax department, take advantage
रुपये - फोटो : DEMO Pics

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपके लिए ‘आय घोषणा’ के नाम से नई स्कीम लॉन्च की है। उठाएं फायदा। दरअसल  अगर आप आयकरदाता हैं और आपने पिछले साल किसी इनकम या संपत्ति की जानकारी आईटीआर में नहीं दी या देने से चूक गए तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपके लिए एक ओर मौका लाया है। विभाग ने ‘आय घोषणा’ के नाम से नई स्कीम लॉन्च की है। इसके तहत पिछले वर्ष की अघोषित इनकम या संपत्ति की जानकारी दे सकते हैं।

विज्ञापन


इनकम टैक्स विभाग की ओर से इन दिनों इस स्कीम को लेकर शहर में जगह-जगह लोगों को जागरूक करने के लिए कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें लोगों और खासकर व्यापारियों को बताया जा रहा है कि, अगर पिछले वर्षों में उन्होंने कोई आय या संपत्ति की जानकारी आयकर विभाग को नहीं दी है तो उनके पास अब इसे बताने का मौका है। 
विज्ञापन

सैलरी या आय किसी अन्य स्रोत से जैसे किसी इनवेस्टमेंट के ब्याज से होने वाली आय या अन्य तरीकों से कोई इनकम हुई है और इसकी जानकारी इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) में नहीं दी है तो अब इसे दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे घोषित करने की समय अवधि 1 जून से 30 सितंबर तक है। इस पर विभाग की ओर से 45 प्रतिशत इनकम टैक्स/सरचार्ज/पेनल्टी लगाई जाएगी। वहीं अगर कोई बेनामी संपत्ति की जानकारी दे रहे हैं तो आपको इसकी घोषणा 30 सितंबर तक करनी होगी और इस पर 30 नवंबर तक विभाग को टैक्स जमा करा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed