Sidhu Moose Wala Death: पॉलीवुड में दाऊद कल्चर, दो महीने में छह गायकों से मांगी गई रंगदारी, गैंगस्टर विदेश में बैठे
पंजाबी फिल्मों का बाजार भारत के अलावा विदेश में भी तेजी से फैल रहा है। पिछले कुछ सालों में पंजाबी फिल्मों ने कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, न्यूजीलैंड और कनाडा में भी खूब कारोबार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की तरह अब पॉलीवुड में भी दाऊद कल्चर शुरू हो गया है। विदेश में बैठे गैंगस्टर पंजाब फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों और गायकों से रंगदारी मांग रहे हैं। पिछले दो महीने में छह पंजाबी गायक गैंगस्टरों को फिरौती के तौर पर 10-10 रुपये दे चुके हैं। इसका खुलासा आईबी की रिपोर्ट में हुआ है। गैंगस्टरों का खौफ इतना है कि अभी तक इन मामलों में एक भी शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।
पंजाब का पॉलीवुड जैसे-जैसे देश और दुनिया में अपनी पैठ बना रहा है, वैसे वैसे पंजाब का यह फिल्म उद्योग गैंगस्टरों के निशाने पर आता जा रहा है। गैंगस्टर लगातार पंजाब फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों और गायकों को रंगदारी की खातिर धमकाते हैं। आईबी की खुफिया रिपोर्ट के अनुसार दो महीने में उद्योग से जुड़े छह पंजाबी गायक से विदेश में बैठे गैंगस्टरों ने धमकी देकर लाखों रुपये की मांग की गई। इसके बाद गायकों ने 10-10 लाख रुपये की फिरौती भी दी। हालांकि इन गायकों का नाम रिपोर्ट में नहीं खोला गया है।
इधर, सिद्धू मूसेवाला को भी कई धमकियां मिली थीं लेकिन सिद्धू ने इन्हे गंभीरता से नहीं लिया। मूसेवाला के इस रवैये से गैंगस्टर काफी नाराज चल रहे थे। इसके बाद वह उनकी हिट लिस्ट में आ गए थे। शनिवार को पंजाब पुलिस ने गायक की सुरक्षा आधी करने के बाद गैंगस्टरों ने मूसेवाला की हत्या कर पॉलीवुड के अन्य कलाकारों में एक दहशत का संदेश दे दिया है।
500 करोड़ का आंकड़ा छूने जा रहा पॉलीवुड
पंजाब के फिल्म उद्योग पर ऐसे ही नहीं गैंगस्टरों की नजर पड़ी है। पंजाब का पॉलीवुड धीरे-धीरे 500 करोड़ का आंकड़ा छूने जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक अभी 450 करोड़ रुपये का कारोबार प्रतिवर्ष पॉलीवुड के जरिए किया जाता है। इस उद्योग में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 1000 से अधिक छोटे बड़े कलाकार जुड़े हैं।
करोड़ों कमा रहीं फिल्में
पंजाबी कल्चर पर बन रहीं फिल्में बॉलीवुड की तर्ज पर करोड़ों रुपये की कमाई कर रही हैं। पंजाब की अब तक सबसे कमाई वाली फिल्म कैरी ऑन जुट्टा है। 2018 में बनी इस फिल्म ने विश्वभर में 57.67 करोड़ रुपये की कमाई की। जबकि विदेश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म चल मेरा पुट 2 (2020) है, जिसने 4.96 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की कमाई की है।
कनाडा से लेकर यूके तक बाजार
पंजाबी फिल्मों का बाजार भारत के अलावा विदेश में भी तेजी से फैल रहा है। पिछले कुछ सालों में पंजाबी फिल्मों ने कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, न्यूजीलैंड और कनाडा में भी खूब कारोबार किया है। यहां रहने वाले पंजाबी मूल के लोग पंजाब की रोमांटिक कॉमेडी या कॉमेडी फिल्मों को खूब पसंद कर रहे हैं।
आतंकी पन्नू ने गायकों को धमकाया
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद एसएफजे के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाबी गायक मान, ग्रेवाल, दिलजीत दोसांझ, ढिल्लो, वर्मा का नाम लेकर धमकी दी है। पन्नू ने कहा है कि वह पंजाब में खालिस्तान का समर्थन करें। ब्लू स्टार की बरसी पर वह सभी अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में पहुंचे।