{"_id":"574481d84f1c1b642c690a2f","slug":"incident-in-amritsar-3-labour-killed-from-crushed-by-clay","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में हादसा, सीवरेज खुदाई के दौरान मिट्टी ढ़हने से दबे 3 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में हादसा, सीवरेज खुदाई के दौरान मिट्टी ढ़हने से दबे 3 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Wed, 25 May 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर में हादसा, घटनास्थल पर जुटी पुलिस और लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर में हादसा, फतेहपुर गांव में सीवरेज पाइप बिछाने के लिए हो रही खुदाई के दौरान मिट्टी का ढेर गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। इस इलाके में नई जेल का भी निर्माण हो रहा है, जिसके साथ सीवरेज की पाइप भी बिछाई जा रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को जेसीबी से खुदाई कर मिट्टी का ढेर सड़क किनारे लगा दिया गया। तीन मजदूर गड्ढे में काम करने उतरे। इसी दौरान मिट्टी का ढेर उन पर आ गिरा। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की। इसमें करीब 20 मिनट का समय लगा। गड्ढे से निकालने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान कालीचरण (32), चंद्रपाल (19) और विजयपाल (25) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन