फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inauguration of Digital Library at GMSSS-38

जीएमएसएसएस-38 में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

Thu, 14 Oct 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Digital Library at GMSSS-38
चंडीगढ़। चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग (सीसीपीसीआर) की ओर से बुधवार को गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-38 वेस्ट में छठी डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने किया। कार्यक्रम में शिक्षा सचिव सरप्रीत सिंह गिल, जिला शिक्षा अधिकारी प्रभजोत कौर व विभिन्न स्कूलों के प्रमुख और शिक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन

सलाहकार धर्मपाल ने आयोग की कॉलोनी के स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के प्रयास की सराहना की। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में लाइब्रेरी की बहुत आवश्यकता है। इससे विद्यार्थी इंटरनेट के माध्यम से पुस्तकों तक पहुंच पाएंगे। यह उनके लिए ज्ञान की दुनिया खोलेगा और पढ़ने की आदत डालने में भी मदद करेगा। इसे सक्षम बनाने के लिए आयोग की ओर से चाइल्ड राइट लाइब्रेरी कॉर्नर भी स्थापित किया गया है। इसमें नवीनतम तकनीक वाले पांच कंप्यूटर और स्क्रीन के साथ एक प्रोजेक्टर शामिल है।
विज्ञापन

सीसीपीसीआर ने इन स्कूलों को किया सम्मानित
सीसीपीसीआर की ओर से नेतृत्व गुणों के विकास के लिए भारतीय विद्या भवन, रचनात्मकता के माध्यम से सीखाना में सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल-44, कोविड में अधिक लोगों तक पहुंचकर मदद करने में सेंट जोंस हाईस्कूल-26, शिक्षकों की ओर से पालन पोषण में डीएवी स्कूल-8 (लाहौरा), आभासी वार्षिक समारोह केलिए चितकारा इंटरनेशनल स्कूल-25, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने में अजीत करम सिंह इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल-45, डाटा डोनेशन बैंक और मुफ्त इंटरनेट के लिए राउटर सुविधा प्रदान करने के लिए गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल- आरसी दो धनास, सीमा पार वैश्विक सद्भाव के लिए बातचीत पर दिल्ली पब्लिक स्कूल-40 और सांस्कृतिक आदान प्रदान के लिए गुरुकल ग्लोबल स्कूल मनीमाजरा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed