फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In this era of hatred, the play Bol Mitti Deya Babaya gives the message of love.

Chandigarh News: नफरत के दौर में प्यार का संदेश दे गया नाटक बोल मिट्टी देया बाबेया

Tue, 07 Apr 2026 11:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
In this era of hatred, the play Bol Mitti Deya Babaya gives the message of love.
चंडीगढ़। सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में मंगलवार को नाटक बोल मिट्टी देया बाबेया का प्रभावशाली मंचन किया गया। यह नाटक बलविंदर बुटर द्वारा लिखित और निर्देशित है, जिसे नाद रंगमंच पटियाला के कलाकारों ने जीवंत अभिनय के साथ प्रस्तुत किया। यह नाट्य उत्सव प्रसिद्ध रंगकर्मी हरचरण सिंह को समर्पित रहा।
विज्ञापन

नाटक में समाज में बढ़ते सांप्रदायिक मतभेदों को मिटाने, भेदभाव को खत्म करने और मानवीय एकता को मजबूत करने का सशक्त संदेश दिया गया। प्रस्तुति में वर्तमान समय की चुनौतियों जैसे युवाओं में बढ़ती बेचैनी, आपाधापी और रिश्तों में घटते विश्वास को भी संवेदनशील ढंग से दर्शाया गया। नाटक ने नफरत के दौर में प्यार, मेल-मिलाप और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

नाटक में कुर्बान, हर्षदीप कौर, गुरजीत सोही, वीरपाल कौर, प्रो. मंजीत सिंह, राबिया, मननप्रीत, हरजिंदर सिंह, रणवीर राणा, जस रियाज, जुझार सिंह, शगुन, हैप्पी अरोड़ा और जगदीप हर्फ ने विभिन्न भूमिकाओं में अपने अभिनय कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटक के मंचन से पहले पंजाब कला भवन के खुले प्रांगण में बलजीत मोगा के निर्देशन में क्रांति कला मंच, मोगा की टीम ने सामाजिक बुराइयों पर आधारित एक व्यंग्यात्मक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed