फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   in road accident one died, one serious

तेज रफ्तार कार चालक ने रौंदे तीन रेहड़ी चालक, एक की मौत

Sat, 04 Jan 2020 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
in road accident one died, one serious
मनीमाजरा। शहर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कलाग्राम लाइट प्वाइंट पर शुक्रवार सुबह 6:10 बजे एक तेज रफ्तार स्कोडा कार चालक ने पंचकूला के अभयपुर गांव से ग्रेन मार्केट में सब्जी लेने आ रहे तीन रेहड़ी चालकों को टक्कर मारकर कुचल दिया। कार चालक ने एक के बाद एक रेहड़ी चालकों को जोरदार टक्कर मारी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर ने तीनों घायलों को सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां पर डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। रामभवन की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया, जहां पर घायल जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। मृतक की पहचान अभयपुर निवासी सतगुरु प्रसाद (38) के रूप में हुई। घायलों की पहचान रामभवन, रामशरण के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मनीमाजरा थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अभयपुर निवासी रामशरण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है। जो अपने कुछ साथियों के साथ शुक्रवार सुबह रेहड़ी लेकर सेक्टर-26 सब्जी मंडी में सब्जी लेने जा रहे थे कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार सफेद रंग की स्कोडा कार (सीएच-01 बीटी-7077) ने उनकोे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सब लोग उछलकर 5 मीटर दूर जा गिरे। गिरते ही सड़क खून से लथपथ हो गई। इसे देखकर आते-जाते लोग रुकने लगे। यह देखकर आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं कुछ ही पल मौके पर पहुंची पीसीआर ने घायलों को सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed