फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In Peck 1500 people will be able to sit together under one roof.

पेक में 1500 लोग एक साथ एक छत के नीचे बैठकर कर सकेंगे कार्यक्रम

Sun, 12 Dec 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
In Peck 1500 people will be able to sit together under one roof.
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी में सेनर्जी सेंटर से लेकर बैंक्केट हाल तक बनेगा। इसका प्रस्ताव पास हो गया है। बिल्डिंग एंड वर्क्स कमेटी ने इस पर मुहर लगा दी है। कई अन्य भवन भी बनेंगे। इसके जरिए बड़े-बड़े सेमिनार आदि का आयोजन हो सकेगा।
विज्ञापन

कमेटी की बैठक में पेक में बने भवनों के बारे में मंथन हुआ और फिर आवश्यकताओं को देखा गया। बैठक का एजेंडा रखा गया। पेक प्रशासन ने कमेटी के सामने कहा कि उन्हें सेनर्जी सेंटर की आवश्यकता है। यह एक तरह से बड़ा ऑडिटोरियम होगा, जिसमें एक साथ 1500 से अधिक लोग बैठ सकें। बड़े-बड़े कार्यक्रमों का आयोजन हो सकेगा। पहले भी कई कार्यक्रमों की आवश्यकता महसूस हुई, लेकिन इन सब के अभाव में यह नहीं हो सके। इसके अलावा तकनीकी हॉल, ऑफिस कांप्लेक्स, बैंक्केट हाल की भी आवश्यकता हैं। विभागों को भी अपने-अपने सेमिनार भवन चाहिए। ऐसे में सभी विभागों को एक समान सुविधाएं दी जाएंगी। कमेटी के पदाधिकारी ने इस पर मंथन किया। बजट आदि की व्यवस्थाओं को परखा गया। आखिर में कमेटी ने इस पास कर दिया। अगली बैठक में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा और इसके बाद यह प्रस्ताव यूटी प्रशासन को भेजा जाएगा। उच्चाधिकारियों को विश्वास में लेकर ही पेक प्रशासन इस पर काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed