फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In name of credit card PIN generated fraud of one lakh rupees

क्रेडिट कार्ड का पिन जनरेट का झांसा देकर एक लाख रुपये की चपत

Sat, 20 Jun 2020 09:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
In name of credit card PIN generated fraud of one lakh rupees
चंडीगढ़। बैंक अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड का पिन जनरेट करने का झांसा देकर युवक के खाते से एक लाख पांच हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात है कि युवक के पास महज चार दिन पहले ही नया क्रेडिट आया था। ठगी के मामले की सूचना साइबर सेल को दे दी गई है। शिकायत के आधार पर साइबर सेल शातिर के मोबाइल नंबर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता छोटू कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-45 का रहने वाला है। एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसने मार्च महीने में क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया था। 15 जून को क्रेडिट कार्ड उसके घर पर आया। इस दौरान पिन जनरेट करवाने के लिए कस्टमर केयर को कई बार फोन किया, लेेकिन किसी से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उसके पास एक फोन आया, फोन करने वाले शख्स ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर उससे कहा कि वह क्रेडिट कार्ड का पिन कोड जनरेट कर देगा। इसके बाद उस शख्स ने उसके मोबाइल पर एक ओटीपी भेजकर अपने झांसे में ले लिया। ओटीपी बताने पर उसके पास मैसेज आया, जिसमें क्रेडिट कार्ड से कुल एक लाख पांच हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed