वर्षों बाद मोदी राज में बॉर्डर पर ऐसी ईद?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार बनने
बीएसएफ के मुताबिक, यह पाकिस्तान का त्योहार था। ऐसे में सीमा पार से मिठाई नहीं आई तो भारत की तरफ से भी डिब्बे नहीं दिए गए।
मिठाई और फलों के टोकरों का आदान-प्रदान न होना साबित करता है कि दोनों देशों के संबंधों में खटास आनी शुरू हो गई है। केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद से भारत की ओर से सीमा तनाव पर सख्त रवैया अपनाया गया है।
फ्लैग मीटिंग में बताया गया था
बीएसएफ के अमृतसर फ्रंटियर के आईजी अशोक कुमार ने बताया कि बीएसएफ और पाक रेंजर्स की रविवार को हुई फ्लैग मीटिंग में इस बार पाकिस्तान रेंजर्स और विभिन्न अधिकारियों ने बीएसएफ को स्पष्ट कर दिया था कि ईद के अवसर पर वह भारतीय अधिकारियों को मिठाई या फल भेंट नहीं करेंगे।
पाकिस्तान सरकार के उच्च अधिकारियों का आदेश हैं कि मिठाई का आदान प्रदान न किया जाए। सीमा पार से मिठाई नहीं दी गई तो बीएसएफ की ओर से भी पाक रेंजर्स को मिठाई और फलों का टोकरा नहीं दिया गया।
उन्होंने कहा कि अगर पाक रेंजर्स मिठाई देते तो भारतीय अधिकारियों की ओर से भी वर्षों से चली आ रही रस्म को पूरी करने के लिए मिठाई और फल दिए जाते।