फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In Kajheri, the committee made its own rules and pasted posters on the walls

Chandigarh News: कजहेड़ी में कमेटी ने खुद के नियम, बनाकर दीवारों पर चिपकाए पोस्टर

Sat, 22 Mar 2025 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
In Kajheri, the committee made its own rules and pasted posters on the walls
चंडीगढ़। कजहेड़ी गांव में दीवारों पर पोस्टर लगाकर खुद के नियम बनाने का एक मामला सामने आया है। कजहेड़ी की लोक भलाई कमेटी ने गांव में बिना अनुमति के पोस्टर लगाकर अपने नियम बनाकर 11 निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

इसमें लिखा गया कि किसी भी अप्रवासियों द्वारा जारी किए गए आधार कार्ड और मतदाता कार्ड रद्द कर दिए जाएंगे। किसी भी काश्तकार का राशन कार्ड, आधार कार्ड या वोटर कार्ड गांव का नहीं बनाया जाएगा। साथ ही लिखा कि गांव की गलियों, नुक्कड़, चौराहों और किरायेदारों का वाहन पार्क करना सख्त वर्जित है। बिना किसी काम के किरायेदार बालकनी और सड़क पर खड़ा नहीं हो सकता।
विज्ञापन

इस तरह के नियम बनाने से अप्रवासियों में रोष है। किरायेदारों का कहना है कि जब मकान मालिक अपने वाहन घरों के बाहर खड़े करते हैं तो वह अपने वाहन कहां खड़े करेंगे। यहीं नहीं, लोक भलाई कमेटी ने यह पोस्टर कजहेड़ी गांव में सरकारी स्कूल की दीवार पर भी लगा दिया, ताकि गांव में घुसते ही हर व्यक्ति पोस्टर को देख सके। पोस्टर पर लिखा गया कि अगर कोई व्यक्ति निर्देशों का पालन नहीं करता है तो पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पोस्टर पर लिखे गांव कमेटी के मेंबर को फोन किया तो उन्होंने कहा कि वह अमृतसर में हैं। इस संबंध वह सोमवार को मिलकर बात करेंगे। वहीं, सेक्टर-61 चौकी प्रभारी गुरजीवन का कहना है कि गांव में बिना इजाजत के पोस्टर लगाए गए हैं, ऐसा उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो वह चेक करवाएंगे और बनती कार्रवाई करेंगे।
चंडीगढ़ में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही। नशा का प्रतिबंध सिर्फ प्रवासियों पर नहीं बल्कि सभी लोगों पर लगना चाहिए। किरायेदार अगर रेंट देते हैं तो उन्हें सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। किरायेदार को उनका हक देना मकान मालिक का काम है। पोस्टर में लिखा गया कि वोट राइट खत्म करना, आधार कार्ड नहीं बनना चाहिए, ऐसा देश में नहीं चलेगा। देश विरोधी लहर चलाई जा रही है। ऐसा नहीं होने देंगे। -

शशि शंकर तिवारी, अध्यक्ष पूर्वांचल विकास महासंघ ट्राइसिटी, प्रदेश सचिव भाजपा चंडीगढ़



मेरी पत्नी कजहेड़ी से पार्षद रह चुकी हैं। इन लोगों को हमेशा उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों से नफरत है, जो मेहनत-मजदूरी करके गुजारा करते हैं। हमारे लोगों ने मेहनत मजदूरी से चंडीगढ़ को बसाया है। ये लोग चाहते हैं कि हमारे लोग सिर्फ मजदूरों की तरह ही रहें। हमने यहां से जीतकर मलोया में मकान दिलवा दिए, इन्हें उससे भी परेशानी थी। प्रशासन को घर-घर जाकर प्रवासी और मजदूर वर्ग के लोगों के वोटर कार्ड बनाने चाहिए। - गोपाल उर्फ पप्पू शुक्ल, भाजपा, पूर्वांचल प्रकोष्ठ अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed