फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In Canada, on the pretext of relatives being in trouble, the elderly were cheated, gang arrested

कनाडा में रिश्तेदारों के मुसीबत में होने का झांसा देकर ठगते थे बुजुर्गों को, गिरोह गिरफ्तार

Wed, 03 Aug 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
In Canada, on the pretext of relatives being in trouble, the elderly were cheated, gang arrested
चंडीगढ़। खुद को कनाडा का नागरिक बताकर बुजुर्गों को ठगने वाले तीन आरोपियों को साइबर सेल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिहार के चंपारण के रहने वाले राजा बाबू व रोहित और अमृतसर निवासी अरविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

साइबर सेल थाने में दो जुलाई को धनास निवासी विक्रम की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। आरोपियों ने विक्रम के बुजुर्ग रिश्तेदार को कॉल कर कहा कि वे कनाडा में रहने वाले उनके रिश्तेदार के दोस्त हैं। एक युवक ने कहा कि आपके रिश्तेदार ने विदेशी नागरिक के सिर में बियर की बोतल मार दी है। इसके बाद दूसरे आरोपी ने वकील बनकर बात की और केस खत्म करने के लिए पैसों की मांग की। बुजुर्ग ने इसके बारे में विक्रम को बताया। विक्रम ने आरोपियों के झांसे में आकर उनके खाते में 60 हजार और फिर 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

बॉक्स
शातिर इस तरह करते थे ठगी की वारदात
दरअसल, आरोपी शहर के बुजुर्गों को फोन करते थे और खुद को कनाडा का नागरिक बताते थे। इसके बाद बुजुर्गों को उनके परिवार के सदस्यों की हत्या और वीजा खत्म होने का झांसा देकर ठगी करते थे। वह बुजुर्गों को बड़ी चालाकी से अहसास दिलाते थे कि उनके परिवार का सदस्य कनाडा में मुश्किल में है। इसके बाद बुजुर्ग झांसे में आकर लाखों रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर कर देते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी रोहित को मंगलवार को गिरफ्तार किया जबकि बाकी दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
अरविंदर के खाते में हुए थे पैसे ट्रांसफर
जांच अधिकारी जोगेंद्र ने बताया कि ठगी के पैसे रोहित के पिता के खाते में गए थे लेकिन अकाउंट को रोहित चलाता था, उसके पिता को इसकी जानकारी नहीं थी। इसके बाद ठगी के पैसे राजा बाबू के खाते में ट्रांसफर हुए। यहां से अमृतसर निवासी अरविंदर के खाते में पैसे डाले गए। अरविंदर बिना किसी रिकॉर्ड के पैसों को दिल्ली और सूरत (गुजरात) भेजता था। जोगेंद्र ने बताया कि आरोपी कमीशन पर काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed