फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Impact of smog ... two flights of Chandigarh canceled, four delayed

उड़ानों पर भी स्मॉग का असर, चंडीगढ़ की दो फ्लाइट्स हुई रद्द, चार देरी से पहुंचीं

Mon, 04 Nov 2019 09:40 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 04 Nov 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
Impact of smog ... two flights of Chandigarh canceled, four delayed
प्रतीकात्मक तस्वीर

स्मॉग का असर दिल्ली एनसीआर के साथ साथ रविवार को चंडीगढ़ में भी दिखा। इसके कारण चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड होने वाली 2 फ्लाइट्स कैंसल कर दी गईं। वहीं 4 फ्लाइट्स धुंध के कारण निर्धारित समय पर न तो उतर सकीं और न उड़ान भर सकीं।

विज्ञापन


स्मॉग और लो विजिबिलिटी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 32 फ्लाइट्स को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट संख्या एआई 443 लो विजिबिलिटी के कारण उड़ान नहीं भर पाई। एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर एमआर जिंदल ने बताया कि दिल्ली से चंडीगढ़ व चंडीगढ़ से दिल्ली पर असर पड़ा है, जिस कारण दिल्ली से सुबह और दोपहर की फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। वहीं शाम की फ्लाइट ने 45 मिनट देरी से उड़ान भरी।

विज्ञापन

 

 एयर विस्तारा की दिल्ली से चंडीगढ़ फ्लाइट संख्या यूके 706-707 को 1:40 बजे उड़ान भरनी थी लेकिन यह तीन घंटे 11 मिनट लेट होकर 4:32 बजे उड़ान भर सकी। चंडीगढ़ में 6:42 बजे पहुंची जबकि इसे 3:25 पर पहुंचना था। इसी तरह एयर विस्तारा की एक अन्य फ्लाइट संख्या यूके 637-638 चंडीगढ़ से दिल्ली 25 मिनट लेट पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिल्ली से एक और फ्लाइट जो 6:50 बजे चलने वाली थी वो डेढ़ घंटा लेट 8:20 बजे चली। एयर एशिया की फ्लाइट संख्या आई 5 481-482 भी 3 घंटे 7 मिनट देर से चली। इसे दिल्ली से 5:40 पर चलना था। लेकिन यह 8:57 पर चली और चंडीगढ़ 6:50 पर पहुंचने के बजाय 10:07 पर पहुंची। इसके बाद दिल्ली के लिए 11:42 पर उड़ान भर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed