फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Impact Arts receives Art Connoisseur Award

Chandigarh News: इंपैक्ट आर्ट्स को मिला कला पारखी पुरस्कार

Thu, 05 Sep 2024 06:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Impact Arts receives Art Connoisseur Award
चंडीगढ़। चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी शहर में सन 1980 से कार्यरत है। अभी तक अकादमी के अपने कोई विशेष पुरस्कार नहीं दिए थे। इस वर्ष अकादमी ने पहली बार एक विशेष निर्णय लिया। अकादमी के पहले कला पुरस्कारों की घोषणा की। ट्राइसिटी के बड़ी संख्या में कलाकारों ने अपने कला विधा क्षेत्र के अनुसार आवेदन किए। अलग-अलग विधाओं के प्रसिद्ध एवं पारंगत वरिष्ठ कलाकारों की एक चयन समिति ने कई दिनों के परिश्रम के बाद उन पुरस्कारों के विजेताओं के नाम तय किए।
विज्ञापन

अकादमी के सचिव राजेश आत्रेय ने बताया कि अकादमी की ओर से कुल ग्यारह पुरस्कारों की घोषणा की गई। इनमें से एक सीएसएनए कला विभूति पुरस्कार (लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड), एक कला पारखी पुरस्कार (आर्ट प्रोमोटर अवाॅर्ड) और नृत्य, संगीत एवं अभिनय विधाओं में तीन-तीन अर्थात नौ कला प्रतिभा पुरस्कार सम्मिलित हैं। राजेश आत्रेय ने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए आवेदन करने के लिए एक से 31 जुलाई 2024 तक का समय निर्धारित किया था।
विज्ञापन

इन्हें मिला पुरस्कार :
वर्ष 2024 के लिए कला पारखी पुरस्कार (आर्ट प्रोमोटर अवाॅर्ड) इंपैक्ट आर्ट्स को दिया गया है। इस संस्था संस्थापक रंगमंच एवं पंजाबी फिल्मों के प्रसिद्ध कलाकार बनिंदरजीत सिंह बन्नी हैं। इसके अलावा नाटक क्षेत्र में प्रथम सीएसएनए कला प्रतिभा पुरस्कारों की श्रेणी में निर्देशन वर्ग में वरिष्ठ निर्देशक उमेशकांत को दिया है। अभिनय के वर्ग में प्रसिद्ध कलाकार अभिषेक शर्मा को मिला है। साथ ही प्रकाश, मेकअप, सेट, साज सामान, संगीत, वेशभूषा, पपेट्री एवं क्राफ्ट वर्ग में सुभाशीष नियोगी को चयनित किया है। ये सभी कलाकार अपने क्षेत्र में कई वर्षों से कार्यरत हैं। अपनी कला के प्रदर्शन के अतिरिक्त नई पीढ़ी को शिक्षित भी कर रहे हैं। इन सभी चयनित कलाकारों को विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed