फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Immigration company operator Ninja arrested with two pistols

Chandigarh News: इमिग्रेशन कंपनी संचालक निंजा दो पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2025 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Immigration company operator Ninja arrested with two pistols
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर गगनदीप उर्फ गगन से पूछताछ के बाद सेक्टर 34 की एक इमिग्रेशन कंपनी के संचालक निंजा को भी गिरफ्तार कर लिया है। निंजा से पुलिस ने दो पिस्टल बरामद की है। गगन ने पूछताछ में बताया था कि उसने दो पिस्टल निंजा के पास छिपाकर रखी है। इसके बाद क्राइम ब्रांच निंजा के पीछे लगी थी। बता दें कि गगन ने सेक्टर 23 में हरियाणा पुलिस के एएसआई के बेटे कशिश गहलावत की 19 जनवरी की रात गोली मारकर हत्या कर दी थी। 24 जनवरी को गिरफ्तारी के बाद उसने कशिश की हत्या का खुलासा किया था। इसके बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस ने कशिश का शव बरामद किया था। कशिश हरियाणा के गोहाना का रहने वाला था।
विज्ञापन



पुलिस ने कई दिनों से गगन को पकड़ने के लिए जाल बिछा रखा था। 23 जनवरी को भी सेक्टर 38 में गगन को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था, जहां कार सवार दीपक और रिशू गोलियां चलाकर फरार हो गए थे। क्राइम ब्रांच ने गगनदीप उर्फ गगन को बड़माजरा से एक पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूछताछ में गगन ने खुलासा किया था कि उसने दो पिस्टल निंजा के पास छिपाकर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed