फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Illegal possession obstacle in the flow of saraswati river

सरस्वती नदी की उत्पत्ति में नई रुकावट आई सामने

Thu, 14 May 2015 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Thu, 14 May 2015 10:43 AM IST
विज्ञापन
Illegal possession obstacle in the flow of saraswati river

सरस्वती नदी के प्रवाह क्षेत्र में लगातार चल रही खुदाई के दौरान अब अवैध कब्जे रोड़ा बनते नजर आ रहे हैं। नदी के प्रवाह क्षेत्र के आस पास करीब 350 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे हैं।

विज्ञापन


नदी की खुदाई का कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए तीन गांवों के 96 व्यक्तियों को प्रशासन नोटिस जारी करने जा रहा है। सेटेलाइट चित्रों के मुताबिक नदी का बहाव क्षेत्र आदिबद्री से आरंभ होकर बिलासपुर के विभिन्न इलाकों से होता हुआ आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन सेटेलाइट चित्रों के आधार पर ही सरस्वती की खुदाई में जुटा हुआ है। खुदाई का पहले चरण का कार्य चल रहा है। इसके तहत करीब 25 किलोमीटर की खुदाई की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक प्रशासन करीब सात किलोमीटर की खुदाई का कार्य पूरा कर चुका है। पहले चरण में ही प्रशासन के समक्ष सरस्वती को अतिक्रमण से मुक्त करवाने की चुनौती है।

राजस्व रिकॉर्ड में जमीन सरस्तवी के नाम

Illegal possession obstacle in the flow of saraswati river

बिलासपुर के रामपुर कोंबयान, रामपुर हेड़ियान और छिलौर गांव में कई लोगों ने नदी के बहाव क्षेत्र में अवैध कब्जे कर रखे हैं। अवैध कब्जे हटवाए बिना खुदाई का कार्य पूरा नहीं हो सकता। जिला प्रशासन ने अवैध कब्जा करने वालों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है। डीडीपीओ की ओर से 96 व्यक्तियों को नोटिस भिजवाए जा रहे हैं।

राजस्व रिकार्ड में जो जमीन सरस्वती नदी के नाम से दर्ज है, उस पर काफी लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं। ये कब्जे रामपुर कांबोयान, रामपुर हेड़ियान और छिलौर गांव में किए गए हैं। डीडीपीओ की ओर से इन लोगों को नोटिस भिजवाया जा रहा है। यदि लोगों ने अवैध कब्जे नहीं हटवाए तो प्रशासन खुद कब्जा हटवाएगा।
नरेंद्र, बीडीओ, बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed