फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Illegal Mining, Sand Mafia Beaten TV Channel Team

टीवी चैनल की टीम पर रेत माफिया का 'जानलेवा' हमला, बुरी तरह पीटा...4 पहुंचे अस्पताल

Mon, 30 Jul 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर/जलालाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर/जलालाबाद Updated Mon, 30 Jul 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
Illegal Mining, Sand Mafia Beaten TV Channel Team
मीडियाकर्मियों की पिटाई
पंजाब में रेत माफिया के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि मीडिया वालों को भी नहीं बख्शा। एक टीवी चैनल की टीम पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना पंजाब के फिरोजपुर में अंजाम दी गई। जलालाबाद के गांव अमीर खास के पास थारेवाला मोड़ स्थित रेत के गड्ढे पर रविवार दोपहर तीन बजे चंडीगढ़ से एक टीवी चैनल की टीम कवरेज करने पहुंची।
विज्ञापन


इसी दौरान रेत माफिया ने उन पर हमला बोल दिया, इसमें कैमरामैन और पत्रकार समेत चार लोग जख्मी हो गए। सभी सरकारी अस्पताल में दाखिल हैं। चैनल टीम के पत्रकार नीरज बाली वासी चंडीगढ़ ने बताया कि वे पूरे पंजाब में रेत खनन पर स्टोरी तैयार कर रहे हैं। रविवार दोपहर तीन बजे वे जलालाबाद के गांव अमीर खास के पास थारेवाला मोड़ स्थित रेत गड्ढे पर पहुंचे और वहां के ठेकेदार से बातचीत की।
विज्ञापन


उसने पहचान पत्र मांगा, उसे पहचान पत्र दिखाया। पहचान पत्र देखते ही ठेकेदार ने उसे थप्पड़ मारा और बाजू मरोड़कर जमीन पर गिरा दिया। उसके बाद वहां काम कर रही लेबर ने भी उन पर हमला बोल दिया। हमले में कैमरामैन संदीप कुमार और नीरज बाली के सिर पर गहरी चोटें आई हैं। वहीं बठिंडा निवासी प्रीतपाल और सूरजभान जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यह था पूरा मामला

Illegal Mining, Sand Mafia Beaten TV Channel Team
अवैध खनन
नीरज बाली ने बताया कि जब वह रेत के गड्ढे पर पहुंचे तो वहां पर तीन जेसीबी, एक पोकलाइन मशीन, पंद्रह ट्रैक्टर-ट्राली और पांच ट्राले खड़े थे और लगभग चालीस मजदूर काम कर रहे थे। हमले के बाद चैनल की टीम डीएसपी अमरजीत सिंह सिद्धू के आफिस पहुंची वहां पर डीएसपी नहीं थे। इसके बाद टीम सिविल अस्पताल पहुंची तो वहां पर कोई डॉक्टर नहीं था।

सरकारी अस्पताल में प्राइवेट डाक्टर बुलाकर टीम के सदस्यों का इलाज करवाया गया। उसके करीब एक घंटे बाद डीएसपी अमरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों से बात की। फिरोजपुर के मल्लांवाला के गांव सुध सिंह वाला और बस्ती मघर सिंह वाली स्थित रेत गड्ढों पर पुलिस ने रेड मार कर वहां से दो टिपर मशीन, रेत से लदे छह ट्राले (दस टायर वाले), एक ट्रैक्टर-ट्राली, तीन पोक लाइन मशीन और एक जेसीबी बरामद की।

इस दौरान वहां पर काम कर रहे मजदूर भागने में कामयाब हो गए। थाना मल्लांवाला पुलिस ने जगदीश सिंह वासी सुध सिंह वाला और रेशम सिंह वासी बस्ती मघर सिंह वाली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed