फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Illegal construction valid without notice Councilor Anil Dubey Chandravati Shukla submitted plan Additional Commissioner

बिना नोटिस वैध हो सकेंगे अवैध निर्माण, पार्षद अनिल दुबे व चंद्रवती शुक्ला ने योजना बनाकर एडिशनल कमिश्नर को सौंपी

Fri, 28 Aug 2020 11:28 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction valid without notice Councilor Anil Dubey Chandravati Shukla submitted plan Additional Commissioner
चंडीगढ़। शहर की पुनर्वास कॉलोनियों में बने मकानों में अवैध निर्माण को वैध करने की योजना बनाई जा रही है। पार्षद अनिल दूबे और चंद्रवती शुक्ला ने एडिशनल कमिश्नर एसके जैन को इस संबंधी योजना बनाकर सौंपी है।
विज्ञापन

इसमें वन टाइम सेटलमेंट के साथ बिना नोटिस दिए सभी मकानों को वैध घोषित करने के लिए कहा गया है। पार्षद चंद्रवती शुक्ला ने कहा कि पुनर्वास कॉलोनियों के 95 प्रतिशत मकान दूसरे लोगों ने खरीद लिए हैं। अब जिन लोगों ने मकान लिया है उन्हें काफी समस्या हो रही है। इतने बड़े स्तर पर मकानों को तोड़ा नहीं जा सकता है। निगम या प्रशासन एक कमेटी बनाए। सर्वे कराकर जो जुर्माना अथवा अन्य कार्रवाई करनी है तो करे और मकानों को वैध किया जाए। इससे निगम को भी कुछ रेवेन्यू आ मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं पार्षद अनिल दूबे ने कहा कि विकास नगर और सेक्टर-52 में 6 हजार मकान ऐसे हैं जिनमें जरूरत के हिसाब से निर्माण कार्य करवा लिया गया है। अब इन मकानों को तोड़ना ठीक नहीं है। वन टाइम सेटलमेंट के हिसाब से कोई पॉलिसी बनाकर इन लोगों को पूरा मालिकाना हक दिया जाए। अब सदन की बैठक में तय होगा कि इस पॉलिसी को किस तरह लागू करवाया जा सकता है अथवा यह होना संभव नहीं है। वहीं, दूसरी ओर पार्षदों का कहना है जुर्माने के रूप में जिन लोगों को प्रशासन ने घर आवंटित किए थे उन्हें डिबार किया जा सकता है। ताकि ऐसी समस्या भविष्य में उत्पन्न न हो। ज्ञात हो कि नीड बेस चेंज के लिए काफी दिनों तक लोगों ने प्रदर्शन किया था। राजनैतिक पार्टियों ने भी पूरा जोर लगाया था, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed