फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Illegal buses plying at Sector-43 bus stand, Transport Union protests

Chandigarh News: सेक्टर-43 बस स्टैंड पर अवैध बसों का संचालन, ट्रांसपोर्ट यूनियन का विरोध

Mon, 06 Apr 2026 02:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Illegal buses plying at Sector-43 bus stand, Transport Union protests
चंडीगढ़। सेक्टर-43 बस स्टैंड से अवैध रूप से चल रही बसों को लेकर चंडीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट यूनियन ने कड़ा रोष जताया है। यूनियन ने प्रशासन पर गंभीर मुद्दे को नजरअंदाज करने और टालमटोल का आरोप लगाया है। यूनियन के प्रधान जसवंत सिंह जसा, आजाद सिंह, उपप्रधान सतिंदर सिंह, कैशियर गोविंद दहिया और महासचिव बलवीर सिंह ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले के बाद पंजाब सरकार ने उन इंटीग्रल कोच बसों के परमिट रद्द कर दिए थे, जिन्हें गैरकानूनी तरीके से बढ़ाया गया था। इस संबंध में पंजाब परिवहन विभाग ने स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी और डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट, चंडीगढ़ को लिखित सूचना भी भेजी थी लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि परमिट रिन्युअल पर रोक के बावजूद ये बसें सेक्टर-43 बस स्टैंड के काउंटरों पर घंटों खड़ी रहती हैं और बिना किसी रोक-टोक के संचालित हो रही हैं। यूनियन नेताओं ने सवाल उठाया कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है। लंबे समय से समय-सारणी को लेकर बैठक न होने के कारण अवैध बसों का संचालन बढ़ गया है, जिससे अन्य राज्य परिवहन निगमों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। इस मुद्दे को कोऑर्डिनेशन कमेटी एमसी एम्प्लॉइज एंड यूटी वर्कर्स ने प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के समक्ष भी उठाया है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। यूनियन ने मांग की है कि एसटीए सचिव के साथ जल्द बैठक कर समय-सारणी तय की जाए और अवैध बसों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed