{"_id":"5d2b2b708ebc3e6cd405f843","slug":"iit-new-delhi-extension-campus-will-be-formed-in-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरः हरियाणा के झज्जर में बनेगा दिल्ली आईआईटी का विस्तार कैंपस, अधिकारियों ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरः हरियाणा के झज्जर में बनेगा दिल्ली आईआईटी का विस्तार कैंपस, अधिकारियों ने की बैठक
Sun, 14 Jul 2019 06:49 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 14 Jul 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) झज्जर में अपना विस्तार परिसर खोलेगा। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो पी रामगोपाल राव ने झज्जर में उपायुक्त संजय जून से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों के साथ गांव बाढ़सा में विस्तार परिसर के प्रस्तावित स्थल का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन
इसके बाद उपायुक्त संजय जून की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रशासन व आईआईटी दिल्ली के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में आईआईटी एक्सटेंशन कैंपस से जुड़े विषय पर चर्चा की गई। साथ ही आईआईटी कैंपस के लिए जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया से जुड़े कार्यों को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस बैठक के उपरांत अधिकारियों के दल ने गांव बाढ़सा का भी दौरा किया।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि गांव बाढ़सा व आसपास के क्षेत्र को आरोग्य धाम के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस एरिया में आईआईटी के एक्सटेंशन कैंपस के लिए जमीन उपलब्ध है। जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि कैंपस से जुड़ी तकनीकी प्रक्रियाओं को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि आईआईटी, नई दिल्ली तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कैंसर संस्थान, एम्स टू आऊटरीच ओपीडी के बाद अब इस संस्थान का एक्सटेंशन कैंपस खुलने से झज्जर जिला को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। इस मौके पर एसडीएम शिखा, डीटीपी अशोक गर्ग, सिंचाई विभाग के एसई आरसी सौलखा, एक्सईएन अजेंद्र सुहाग, एक्सईएन बीएंडआर नरेंद्र कुमार, एक्सईएन पीआर युनूस खान, बीडीपीओ अशोक गर्ग, तकनीकी शिक्षा विभाग से अश्वनी तायल, आईआईटी दिल्ली से कंसल्टेंट डा टीएस राव, डीएन इंफ्रा प्रो केसी अय्यर, प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।