{"_id":"60ff1edd8ebc3e583e16d2af","slug":"if-there-is-no-ganga-water-in-the-house-then-take-it-from-the-postal-department-s-counter-chandigarh-news-pkl4214579180","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में गंगाजल नहीं है तो डाक विभाग के काउंटर से लीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में गंगाजल नहीं है तो डाक विभाग के काउंटर से लीजिए
विज्ञापन
चंडीगढ़। घर में गंगाजल नहीं है तो कोई बात नहीं। इंडिया पोस्ट की चंडीगढ़ डिविजन ने शिव भक्तों के लिए अच्छी पहल की है। सेक्टर- 17 स्थित जीपीओ व शहर के अन्य चुनिंदा डाकघरों के काउंटरों पर गंगोत्री का पवित्र गंगाजल प्रचुर मात्रा में मिलेगा। डाक विभाग ने शिव भक्तों के लिए विशेष रूप से इसे मंगवाया है। गंगाजल लेकर शिवभक्त भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। डाक विभाग के काउंटर पर जाकर इसे लिया जा सकता है।
डाक विभाग ने यह पहल कांवड़ यात्रा बंद होने पर भगवान के प्रिय मास सावन में शिव भक्तों की सुविधा के लिए लिया है। डाक विभाग ने गंगाजल देने के लिए शिविर भी लगाने का फैसला किया है ताकि भक्तों को परेशान न होना पड़े। डाक विभाग के डाक घरों में 250 एमएल का पवित्र गंगा जल का बोतल तीस रुपये में उपलब्ध है।
यहां पर मिलेगा गंगाजल
सेक्टर- 17 चंडीगढ़ स्थित प्रधान डाक घर के अलावा सेक्टर 19, 22, 36, मनीमाजरा, सेक्टर- 55, मुख्य डाक घर रोपड़, और नंगल टाउनशिप के डाकघर में गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध कराया गया है। इसे सीधे तौर पर भी खरीद सकते हैं या ऑनलाइन पोर्टल ऑफ इंडिया पोस्ट के माध्यम से भी मंगवा सकते हैं।
विज्ञापन
यह है भाव...
250 एमएल की बोतल डाक विभाग के काउंटर पर 30 रुपये में मिलेगी।
ऑनलाइन ई पोस्ट ऑफिस पोर्टल और ई कामर्स पोर्टल के माध्यम से 250 एमएएल की बोतल 121 रुपये में मिलेगी।
दो बोतल का पैक 201 रुपये और चार बोतल का पैक 321 रुपये में मिलेगा।
क्या कहते हैं अधिकारी
कांवड़ यात्रा बंद होने पर शिव भक्तों की सुविधा के लिए डाक विभाग ने गंगोत्री का पवित्र गंगाजल उपलब्ध कराया है। यह प्रचुर मात्रा में है। चंडीगढ़ के प्रधान डाकघर व अन्य डाक घरों में लोगों की सुविधा के लिए उपलब्ध है।
-मनोज कुमार, प्रवर अधीक्षक डाकघर, चंडीगढ़ मंडल