फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If the gentleman agrees, then he will start crying...

Chandigarh News: सज्जन राजी हो जवे, फेर वी ओ रौला नियो पाइदा...

Sat, 22 Mar 2025 02:02 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Sat, 22 Mar 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
If the gentleman agrees, then he will start crying...
चंडीगढ़। सज्जन राजी हो जवे, फेर वी ओ रौला नियो पाइदा...जैसे ही ये गीत सूफी गायक डॉ. सतिंदर सरताज ने पेश किया तो विद्यार्थी झूम उठे। माैका था सेक्टर-32 के एसडी कॉलेज के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव विरासत-25 का। इसमें गायक सतिंदर सरताज ने लाइव प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उन्होंने साईं वे, मासूमियत, हीरीए फकीरिये, तितली सहित एक से बढ़कर एक गीत पेश किए। इस दाैरान उन्होंने चिमटा, डफली सहित कई वाद्ययंत्र बजाकर समा बांध दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रशासक गुलाबचंद कटारिया पहुंचे। उनके साथ प्रधान सचिव वीपी सिंह, कॉलेज सोसाइटी के महासचिव प्रो. अनिरुद्ध जोशी, वित्त सचिव जितेंद्र भाटिया, सचिव पीके बजाज और प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस दौरान अनिरुद्ध जोशी ने कॉलेज के पिछले वर्षों में की गई उल्लेखनीय प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने नशीली दवाओं के दुरुपयोग से निपटने के लिए राज्यपाल की पहल की सराहना की। प्रशासक ने कहा कि जब शिक्षा बेहतर होती है तो पूरा देश प्रगति करता है। उन्होंने कहा कि छात्रों को नशे से दूर रखना और सही दिशा देना ही राष्ट्र के भविष्य को बदलने की कुंजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिष्ठी बनीं मिस और अर्पित मिस्टर विरासत
कार्यक्रम के दौरान कई विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियां भी हुईं। छात्रों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कैटवॉक, स्टाइल और ग्रेस का प्रदर्शन किया। प्रतिष्ठित खिताबों के लिए प्रतिस्पर्धा की। मिस विरासत का ताज मिष्ठी को मिला, जबकि मिस्टर विरासत का खिताब अर्पित ने जीता। रंग-ए-विरासत का सम्मान श्रेया और निखिल को दिया गया। वहीं, भगवान कौर और अर्णव शर्मा को नूर-ए-अहसास के खिताब से सम्मानित नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article