{"_id":"6962571fe4e10934db0ff7d6","slug":"if-the-congress-comes-to-power-punjab-will-be-freed-from-gangsters-within-a-month-bajwa-chandigarh-news-c-16-1-pkl1066-919705-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सत्ता में आई तो एक माह में गैंगस्टर मुक्त होगा पंजाब: बाजवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सत्ता में आई तो एक माह में गैंगस्टर मुक्त होगा पंजाब: बाजवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुनाम। मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले संगरूर में शनिवार को कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए चुनावी बिगुल फूंका। पूर्व मंत्री विजयइंदर सिंगला के नेतृत्व में आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम रैली में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। मंच पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल समेत वरिष्ठ नेताओं ने सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया।
बाजवा ने कानून-व्यवस्था को लेकर कहा कि आज पंजाब भय के साये में जी रहा है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में कांग्रेस की सरकार बनते ही एक माह के भीतर प्रदेश को गैंगस्टर-मुक्त किया जाएगा। उन्होंने इसकी तुलना 90 के दशक में कांग्रेस सरकार द्वारा आतंकवाद के खात्मे से करते हुए कहा कि कांग्रेस फिर से शांति और सुरक्षा बहाल करेगी। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए बाजवा ने कहा कि प्रदेश में व्यापारी भी सुरक्षित नहीं हैं और उन्हें निजी सुरक्षाकर्मी रखने को मजबूर होना पड़ रहा है, जो पुलिस व्यवस्था की विफलता दर्शाता है। रेत खनन को लेकर बाजवा ने नियोजित लूट का आरोप लगाया।
गरीबों के अधिकारों पर केंद्र ने किया हमला
बाजवा ने आरोप लगाया कि नदियों और प्राकृतिक संसाधनों की खुलेआम लूट हो रही है। धार्मिक मामलों पर बोलते हुए बाजवा ने मुख्यमंत्री से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जैसी संस्थाओं में हस्तक्षेप बंद करने की अपील की। मनरेगा पर उन्होंने केंद्र की नई योजना को गरीबों के अधिकारों पर हमला बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीण मजदूरों और पंचायतों को भारी नुकसान होगा।