फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If oxygen is not supplied within 5 minutes in a trauma case, the brain may get damaged

Chandigarh News: ट्रॉमा में 5 मिनट के अंदर ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हुई तो ब्रेन हो सकता है डैमेज

Mon, 20 Jan 2025 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
If oxygen is not supplied within 5 minutes in a trauma case, the brain may get damaged
चंडीगढ़। ट्रॉमा के केस में घायल के ब्रेन में 3 से 5 मिनट के अंदर ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हुई तो ब्रेन डैमेज होने का खतरा रहता है। घायल के मुंह की सफाई कर तत्काल ऑक्सीजन की नली डाली जानी चाहिए। यह जानकारी पीजीआई एनेस्थीसिया विभाग की प्रोफेसर काजल जैन ने रविवार को एयरवेज में ट्रॉमा इमरजेंसी पर आयोजित कार्यशाला में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रॉमा केस में घायल को सांस लेने में काफी दिक्कत होती है। कई बार उसके मुंह में खून भरा होता है। दांत टूटे होते हैं। जबड़ा भी टूट चुका होता है। घायल अवस्था में पेट का खाना भी मुंह में आ जाता है। हड्डी के छोटे-छोटे टुकड़े भी मुंह में भर जाते हैं। ऐसी स्थिति में डॉक्टरों को सांस की नली का रास्ता नहीं दिखाई देता। उस दौरान डॉक्टर घायल की गंभीर स्थिति को देखकर यह तय करने में देरी कर देते हैं कि उसके मुंह में ऑक्सीजन की पाइप को कैसे डालना है। उस दौरान एक-एक सेकंड बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि इस स्थिति में त्वरित निर्णय के लिए ही यह कार्यशाला आयोजित की गई है। इसमें डॉक्टर को मुंह की सफाई के बाद ऑक्सीजन पाइप डालने का तरीका समझाने के साथ ऐसा न कर पाने पर उसे घायल के गर्दन के आगे की तरफ कट लगाकर पाइप डालने की तकनीक भी समझाई गई। ऑक्सीजन पाइप डालने की यह प्रक्रिया एक मिनट के अंदर पूरी होनी चाहिए। ट्रॉमा के केस में घायल के मुंह में सांस की नली दिखाई न देने की स्थिति में किन उपकरणों का उपयोग लाभदायक सिद्ध हो सकता है, यह भी बताया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुमन अरोड़ा, डॉ. निधि भाटिया, डॉ. जितेंद्र कौर मक्कड़, डॉ. पंकज कुंद्रा और डॉ. अमित शाह ने भी एयरवेज एंड ट्रॉमा इमरजेंसी से जुड़ी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed