{"_id":"5efc9d388ebc3e42d214caf0","slug":"if-outside-students-stay-in-pu-hostels-then-also-action-on-the-warden-chandigarh-news-pkl37986917","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के हॉस्टलों में बाहरी छात्र रुके मिले तो वार्डन पर भी होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू के हॉस्टलों में बाहरी छात्र रुके मिले तो वार्डन पर भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों में बाहरी छात्र रुके मिले तो वार्डन भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे। कभी भी अधिकारियों का अचानक निरीक्षण हो सकता है। कुछ शिक्षकों को यह बात पता चली कि बाहरी छात्र रुके हुए हैं तो यह प्रकरण उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया। इसकी रिपोर्ट भी मांगी जा रही है।
पीयू में 20 हॉस्टल हैं, लेकिन कोरोना के कारण अधिकांश छात्र अपने अपने घरों को चले गए। लगभग 150 स्टूडेंट पीयू के रुके हुए हैं। इनके लिए दो मेस संचालित की जा रही हैं ताकि खाने की व्यवस्था आदि हो सके। कुछ शिक्षक भी मेस आदि में भ्रमण के लिए निकले। सूत्रों का कहना है कि वहां देखा कि कुछ छात्र बाहरी हैं, जो खाना खा रहे हैं। साथ ही जानकारी मिली कि वह हॉस्टलों में रह भी रहे हैं। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। अब अधिकारी कभी भी हॉस्टलों का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। हालांकि पहले वार्डनों से सूचना मांगी जा रही है कि वह यह बताएं कि उनके यहां कोई बाहरी छात्र तो नहीं है।
इस बारे में प्रो. एसके तोमर, डीएसडब्ल्यू ने कहा कि इस प्रकरण को गंभीरता से लिया जा रहा है। यदि बाहरी छात्र मिले तो कार्रवाई होगी। कोरोना में बाहरी छात्रों का वैसे ही प्रवेश बंद है। वार्डन से जानकारी ली जा रही है।