{"_id":"57de92554f1c1b0e4ea822dc","slug":"ieterror-attack-on-army-camp-in-uri-of-baramula-finance-minister-arun-jaitely-challange-to-enemies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आर्मी कैंप पर आतंकी हमलाः वित्तमंत्री के आक्रामक तेवर, मुंहतोड़ जवाब देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी कैंप पर आतंकी हमलाः वित्तमंत्री के आक्रामक तेवर, मुंहतोड़ जवाब देंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Sun, 18 Sep 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
वित्तमंत्री अरुण जेटली जालंधर में एक कार्यक्रम के दौरान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारामूला में उड़ी सेक्टर के आर्मी कैंप पर आतंकी हमले को लेकर वित्तमंत्री ने दुश्मनों को चेतावनी दी और कहा कि मुंहतोड़ जवाब देंगे। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि देश की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार करने की जरूरत है, ताकि ऐसे आतंकी हमलों को रोका जा सके। इसमें शामिल लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। जेटली रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने जालंधर पहुंचे थे।
इससे पहले वह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रेसवार्ता के दौरान जेटली ने कहा कि उड़ी सेक्टर में हुआ आतंकी हमला निंदनीय है। यह देश की एकता को तोड़ने की कोशिश है। पड़ोसी राज्य की ओर से किए जा रहे ऐसे हमले बर्दाश्त नहीं किए जा सकते। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही पाकिस्तान को यह स्वीकार नहीं है कि कश्मीर भारत का है।
पठानकोट के बाद जम्मू-कश्मीर में हो रहे आतंकी हमले और अब उड़ी सेक्टर पर हुए हमले के पीछे सीमा पार की ताकतों का ही हाथ है। जेटली ने कहा कि चुप नहीं बैठा जाएगा। पहले भी भारत ने ऐसे हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है और आगे भी देगा। उन्होंने कहा कि इस हमले की सभी देशवासियों को एक आवाज में निंदा करनी चाहिए।
विज्ञापन
जेटली ने अनुरोध किया है कि इस हमले को राजनीतिक रंग न दिया जाए, बल्कि एक साथ इसका विरोध किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जनता को भरोसा दिलाया है कि इस हमले के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

‘ड्रग मामले में किसी राजनीतिक व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा’
वित्तमंत्री अरुण जेटली जालंधर में एक कार्यक्रम के दौरान
- फोटो : फाइल फोटो
राज्य में फैले ड्रग मामले की ईडी जांच पर जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार के आदेश हैं कि जांच सही ढंग से की जाए। इसमें शामिल किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
नितिन गडकरी की ओर से दिए गए बयान कि अच्छे दिन गले की फांस बन गए हैं पर जेटली ने कहा कि कांग्रेस के कई सालों के राज से देश अब कहीं ज्यादा बेहतर है। जेटली ने आम आदमी पार्टी पर भी वार किया।
प्रेसवार्ता के दौरान उनसे साथ पंजाब प्रभारी प्रभात झा, अध्यक्ष विजय सांपला और जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा मौजूद थे। प्रेसवार्ता के बाद जेटली ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रखी इस बैठक में जेटली ने सभी वर्करों का मार्गदर्शन किया।
जेटली ने कहा कि चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। भाजपा के सभी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में पार्टी का प्रचार करेंगे और सरकार की ओर से किए गए लोकहित कामों के बारे में लोगों को बताएंगे।

नवजोत सिद्धू पर नहीं की टिप्पणी
वित्तमंत्री अरुण जेटली जालंधर में एक कार्यक्रम के दौरान
- फोटो : फाइल फोटो
पंजाब की राजनीति पर जेटली ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन साढे़ नौ सालों से सरकार चला रहा है। गठबंधन की ओर से किए गए कई विकास कार्यों से प्रभावित होकर ही जनता उन्हें दूसरी बार सत्ता में लाई थी, अब यह गठबंधन जीत की हैट्रिक करेगा।
नवजोत सिंह सिद्धू के आवाज-ए-पंजाब मोर्चा पर जेटली ने कहा कि अभी तक इस पार्टी ने ऐसी कोई एक्टिविटी नहीं की है, जिस पर वह कुछ बोलें। सिद्धू पर पूछे गए सवालों पर जेटली ने साफ मना कर दिया कि वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।